फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: रमजान के दौरान इस देश में खाने-पीने पर लगी सख्त पाबंदी, नहीं मानने पर जाना पड़ेगा जेल

Sat, 24 Apr 2021 08:33 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 24 Apr 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
bahrain government take strict action for publicly consume food during ramadan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में रमजान का महीना चल रहा है और इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले लोग रोज रख रहे हैं। इसी दौरान एक देश ने काफी अजीबोगरीब निर्णय लिया है। बता दें कि बहरीन में रोजे के घंटों के दौरान सार्वजनिक तौर पर अगर कोई खाता-पीता मिलेगा, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हालांकि, कई खाड़ी देशों में रमजान के दौरान बाहर खाना-पीने पर रोक रहती है और ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है।

bahrain government take strict action for publicly consume food during ramadan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पूरे रमजान अगर बहरीन में कोई खाना-पीना चाहता है, तो उसे घर के अंदर ही ये सब करना होगा। इस्लाम धर्म में रमजान प्रमुख कर्तव्यों में से एक है और इस दौरान सभी व्यस्क मुसलमानों को रोजा रखा अनिवार्य होता है। इस दौरान रोजा रखने वाला व्यक्ति सुबह से शाम तक खाना-पीना और धूम्रपान से दूर रहता है। रोजेदार को केवल सुबह की सहरी और शाम में इफ्तार करना होता है।

bahrain government take strict action for publicly consume food during ramadan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोजा रखने वाला मुसलमान सूर्य के निकलने से पहले सहरी करता है यानी खाता-पीता है। सुबह फजर के अजान से पहले सहरी करना अनिवार्य होता है। सहरी के बाद रोजेदार सुर्यास्त तक ना ही कुछ खाता है और ना ही कुछ पीता है। सूर्य के अस्त होने के बाद इफ्तार किया जाता है यानी खाया-पीया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bahrain government take strict action for publicly consume food during ramadan
Ramadan 2021 - फोटो : istock

बता दें कि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को रोजा ना रखने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी रोजा ना रखने की छूट मिलती है। लेकिन दिन में बाहर सार्वजनिक स्थानों पर खाने-पीने की मनाही वाला नियम इन पर भी लागू होता है।

विज्ञापन
bahrain government take strict action for publicly consume food during ramadan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels

बहरीन के पीनल कोड के अनुच्छेद 309 और 310 के तहत धार्मिक रीति-रिवाजों के नियमों का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को एक साल की जेल, या जुर्माना लगाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed