फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जबरदस्त माइलेज देती हैं ये टॉप-10 ऑटोमैटिक गियर वाली कारें, इनके आगे मैनुअल कारें हैं फेल

Fri, 03 May 2019 12:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 May 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
top 10 affordable automatic gearbox cars comes with more mileage compare to manual cars
Toyota Yaris

आटोमैटिक कारों को लेकर ये आमधारणा है कि ये फ्यूल एफिशिएंट नहीं होती हैं, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारें ज्यादा माइलेज देती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि एडवांस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें लांच होने के बाद अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें मैनुअल कारों के मुकाबले अच्छा माइलेज देने लगी हैं। हम बता रहे हैं आपको ऐसी ऑटोमैटिक कारों के बारे में, जो ARAI के मुताबिक देती हैं बेहतरीन माइलेज...


 

रेनो क्विड 1.0 एएमटी

top 10 affordable automatic gearbox cars comes with more mileage compare to manual cars
Renault Kwid

रेनो क्विड में 3 सिलेंडर वाला 999 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 बीएचपी की पावर और 137 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5 स्पीड एएमटी गियर बॉक्स आता है। क्विड का एएमटी वेरियंट 24.04 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्विड 23.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।   
 

होंडा जैज सीवीटी

top 10 affordable automatic gearbox cars comes with more mileage compare to manual cars
2019 Honda Jazz new facelift-2

होंडा जैज 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ आती है। जैज में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। जैज का सीवीटी वेरियंट 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जबकि मैनुअल वेरियंट 18.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉक्सवैगन एमियो डीजल डीएसजी

top 10 affordable automatic gearbox cars comes with more mileage compare to manual cars
Volkswagen Ameo

एमियो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 108 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल इंजन में दो ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीएसजी डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। ऑटोमैटिक एमियो 21.73 किमी प्रति लीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन वाली एमियो 21.66 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 

विज्ञापन

निसान सनी सीवीटी

top 10 affordable automatic gearbox cars comes with more mileage compare to manual cars
Nissan Sunny Black

निसान की सेडान कार सनी ग्राहकों को लुभाने में विफल रही है। सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 98 बीएचपी की पावर और 134 एनएम कका टॉर्क देता है। मैनुअल सनी 16.95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन 17.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed