अगर आपका परिवार बड़ा है और इस त्योहारी सीजन आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल इस फेस्टिव सीजन रेनो अपनी Renault Triber एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) पर भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि Renault Triber देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। आज हम आपको इस कार पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
Renault Triber पर क्या है ऑफर?
2 of 6
renault triber
- फोटो : Scoail Media
इस त्योहारी सीजन Renault Triber पर कंपनी की तरफ से कुल 30000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। हालांकि, इस कार पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। रेनो की तरफ से इस कार पर 9000 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 3.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस करा सकते हैं।
Renault Triber: परफॉर्मेंस
3 of 6
renault triber
- फोटो : Social Media
Renault Triber में ताकत के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
Renault Triber: डायमेंशन और फ्यूल क्षमता
4 of 6
Renault Triber Colour Variants
- फोटो : Renault India
Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है। इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Renault Triber: ब्रेक और सस्पेंशन
5 of 6
Renault Triber
- फोटो : Renault India
Renault Triber के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, सस्पेंशन फीचर की बात करें तो Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग, लोवर ट्राइएंगल के साथ MacPherson Strut सस्पेंशन दिया है। जबकि, इसके रियर में Torsion बीम एक्सेल सस्पेंशन दिया गया है।