फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कैसे बंद हो गई इतिहास की सबसे ताकतवर ईस्ट इंडिया कंपनी? हैरान कर देगा इतिहास

Thu, 19 Nov 2020 05:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
History and Interesting facts of East India Company
बकिंघम पैलेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में कौन नहीं जानता है। एक समय में इसे दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनी माना जाता था, जिसने भारत समेत दुनिया के एक बड़े हिस्से पर लंबे समय तक राज किया। आपको शायद ही पता है कि इस कंपनी के पास लाखों की फौज थी। इतना ही नहीं, उसकी अपनी खुफिया एजेंसी भी थी। इस कंपनी की स्थापना आज से करीब 419 साल पहले यानी 1600 ईस्वी में हुई थी। वैसे तो उस समय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में कारोबार करने की खुली छूट दी थी, लेकिन बाद में ऐसा हुआ कि यह कंपनी एक कंपनी न रहकर खुद ही सरकार बन गई। हालांकि फिर भी वो शाही परिवार के आदेश पर ही काम करती थी। 

History and Interesting facts of East India Company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक समय ऐसा भी आया था जब एशिया के लगभग सभी देश ईस्ट इंडिया कंपनी के कब्जे में थे और सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि यूरोप में भी इस कंपनी का दबदबा था। कहते हैं कि भारत में इस कंपनी के पास ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों की फौज थी, जिसके दम पर उसने सालों तक भारत पर राज किया। 

History and Interesting facts of East India Company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज भले ही लोग बिना पैसों के किसी भी कंपनी में काम करना पसंद नहीं करते हों, लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी में लोगों को अपने करियर की शुरुआत बिना सैलरी के ही करनी पड़ती थी और वो भी पांच साल। हालांकि 1778 ईस्वी में इस समय को घटाकर तीन साल कर दिया गया था। जब लोग नौकरी करते हुए इतने समय को निकाल लेते थे तब कंपनी उन्हें दस पाउंड का मेहनताना देना शुरू करती थी। उस समय के लिए ये पैसे बहुत थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
History and Interesting facts of East India Company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करने वालों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती थीं। जैसे कि उन्हें नाश्ता या खाना दिया जाता था। इसके अलावा कंपनी के इंग्लैंड के बाहर के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को रहने की सुविधा भी मिलती थी। हालांकि बाद में खर्च में कटौती की गई और नाश्ते या खाने की सुविधा 1834 ईस्वी में बंद कर दी गई। 

विज्ञापन
History and Interesting facts of East India Company
बकिंघम पैलेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

1857 ईस्वी में भारत में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, जिसे भारतीय विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है, के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का बुरा दौर शुरू हो गया। जैसे-तैसे करके कंपनी कुछ दिन और चली, लेकिन 1874 में ब्रिटिश सरकार ने कंपनी को पूरी तरह से बंद कर दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed