एक लंबे अरसे बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Okinawa ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर i-Praise लॉन्च किया। कंपनी ने अपने इस स्कूटर की बुकिंग लॉन्च से कुछ समय पहले शुरू की थी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 15 दिनों में इस स्कूटर को 450 से भी ज्यादा बुकिंग मिली।
2 of 6
Okinawa i-Praise electric scooters
Okinawa ने i-Praise इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्लॉसी रेड ब्लैक, ग्लॉसी गोल्डन ब्लैक, ग्लॉसी सिल्वर ब्लैक रंग में लॉन्च किया है। स्कूटर की डिटेचेबल लीथियन ऑन बैटरी के साथ 5 एंपीयर का चार्जर दिया गया है। हालांकि खबरों के मुताबिक बैटरी 100 प्रतिशत चार्ज होने में 2 से 3 घंटे का वक्त लेगी। और एक बार चार्ज होने पर करीब 180 किमी तक का सफर तय करेगा।
3 of 6
Okinawa i-Praise, electric scooters, Okinawa praise
ओकिनावा ने पहले बैच में केवल 500 स्कूटर ही लॉन्च किए हैं और भारतीय नेवी इस स्कूटर की पहली खरीदार बनी है। ओकिनावा i-Praise इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें डिटैचेबल लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।
स्कूटर की बैटरी जैसे ही लो होगी, वैसे ही मोबाइल पर अलर्ट आने शुरू जाएंगे। वहीं एसओएस नोटिफिकेशन एक सेफ्टी फीचर है, इमरजेंसी के हालात में लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज और ईमेल पहुंच जाएगा। वहीं मॉनिटरिंग फीचर के जरिए राइडर ब्रेकिंग, एसीलरेशन, टर्न्स और स्पीडिंग पर निगाह रखी जा सकती है।
जियो फेंसिग के जरिए यूजर 50 मीटर से 10 किमी तक की रेंज सेट कर सकते हैं, और जैसे ही व्हीकल इस लिमिट को क्रास करेगा मोबाइल पर अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। वर्चुअल स्पीड लिमिट के जरिए स्पीड अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। वहीं कर्फ्यू ऑवर्स फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, लेट नाइट वर्क करते हैं।