{"_id":"5c4fd8a7bdec224a3d3fd89c","slug":"virat-kohli-holidays-with-wife-anushka-sharma-after-odi-series-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर विराट कोहली पत्नी अनुष्का को लेकर छुट्टी मनाने कहां निकले? फोटो से बना सस्पेंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर विराट कोहली पत्नी अनुष्का को लेकर छुट्टी मनाने कहां निकले? फोटो से बना सस्पेंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virushka
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट हैं। पिछले सप्तान कोहली की टोली ने तीन बेहतरीन प्रदर्शन किए और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
2 of 5
विरुष्का
टीम इंडिया की तीसरी जीत माउंट मॉनगनुई में सोमवार को आई जब न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी। अपने खाते में सीरीज करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टी मनाने के लिए निकल गए हैं। ध्यान हो कि अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के पहले तीन मैच में स्टेडियम में सपोर्ट करने के लिए उपस्थित थीं।
3 of 5
virushka
कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फोटो शेयर किया है। फोटो में नजर आ रहा है कि विरुष्का एक प्राइवेट जेट के सामने से गुजर रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि यह जोड़ी कहां छुट्टी मनाने के लिए गई है।
बता दें कि विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वन-डे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से ब्रेक लिया है। रोहित शर्मा उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। 30 वर्षीय कोहली ने तीसरे वन-डे के बाद कहा था कि उनका पूरा ध्यान ब्रेक पर लगा है। उन्होंने कहा था, 'मैंने लंबे समय से ब्रेक नहीं लिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी कड़ा था और अब मैं सीरीज जीतकर ब्रेक पर जा रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
virushka anniversary
- फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैं सुकून से अपने ब्रेक का आनंद ले सकता हूं। किसी दिन कोई आपकी जगह लेगा और इसी तरह खेल चलता है। मुझे अपनी टीम के लिए योगदान देने पर बड़ी खुशी है। कोहली के लिए खुशी की बात है कि भारतीय टीम के बल्लेबाज व गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।