सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और हम सब जानते हैं कि इस मौसम में गाड़ी को चलाना और उसे मेंटेन रखना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में अगर आप कार से लंबी यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन आठ बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस कोरोना काल में लंबी यात्रा के दौरान आपको मुश्किल में पड़ने से बचाएंगे। तो डालते हैं एक नजर
कहां जा रहे हैं आप?
2 of 9
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
कोरोना काल में सबसे पहले खुद से एक सवाल पूछना जरूरी है कि हम जा कहां रहे हैं? क्या उस जगह पर अभी जाना सही रहेगा? क्या वहां मुश्किल के समय तुरंत मदद मिल पाएगी और क्या बीमार पड़ने पर या गाड़ी के खराब होने पर देखभाल के लिए कोई रहेगा। इन सारे सवालों के बाद ही किसी जगह का चुनाव करें।
कार को करें सैनिटाइज
लंबी यात्रा पर निकलने से पहले कार को जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा यात्रा के दौरान अगर आप बाजार या दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं, तो उस पर पहले सैनिटाइजर से स्प्रे कर दें। बेहतर होगा की सामान को कार की डिक्की में रखें और जब आखिरी बार उतरें तो वापस से सामान को सैनिटाइज करें।
ध्यान रखें कि जितनी बार भी कार से बाहर निकलें, अंदर आने से पहले अपने हाथ को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। वहीं, सैनिटाइजर स्प्रे या एक कपड़े को साबुन या सर्फ के पानी में भिगो कर कार की स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को भी साफ करें।
कार की बैटरी
4 of 9
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
सर्दी के दिनों में कार का स्टार्ट न होना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में कार की बैटरी को जरूर चेक करें। क्योंकि अगर कार की बैटरी सही से काम नहीं कर रही, तो किसी दिन आपकी कार आपको धोखा दे सकती है। इसके अलावा अपनी कार में जंपर केबल रख लें। इससे अगर आपकी कार की बैटरी डिस्चार्ज होती है, तो आप जंपर केबल की मदद से अपनी कार की बैटकी को चार्ज कर सकते हैं।
कार की लाइट्स को करें चेक
5 of 9
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपनी कार के सभी लाइट्स को चेक कर लें। इसके अलावा पार्किंग लाइट और इंडीकेटर की भी जांच कर लें। दरअसल सर्दियों में दिन छोटा होता है। यही कारण है कि शाम के पांच बजते-बजते अंधेरा होने लगता है। वहीं, दिन में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट जाती है। ऐसे में सर्दियों में कार की लाइट्स की भूमिका बहुत बढ़ जाती है।