साल 2019 की शुरूआत होने में बस कुछ दिन ही बाकी है। नए साल का आगाज आपके लिए बहुत कुछ लेकर आने वाला है। भारतीय ऑटो मार्केट तेजी से तरक्की कर रहा है, जितनी तेजी से तरक्की कर रहा है उतना ही कॉम्पिटिशन भी बढ़ रहा है। ऑटो मार्केट जल्द ही दुनिया की तीन टॉप ऑटो मार्केट में से एक होगा। आज आपके लिए लेकर आए हैं 2019 में इस क्षेत्र की तैयारी।
2019 में ये लग्जरी और सस्ती कारें होंगी लांच, देखें तस्वीरें
Tata Harrier
साल का आगाज सबसे पहले लेकर आएगा टाटा की सबसे दमदार एसयूवी हैरियर की लांचिंग। इस फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है।
कार को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा। इस कार की कीमत को कम रखने के लिए इस प्लेटफार्म में बड़े बदलाव भी किए गए हैं। बता दें, कंपनी इसे अधिकारिक तौर पर 23 जनवरी 2018 को लांच करेगी।
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया ज रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस पास हो सकती हैं।
Wagon R
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलर रह चुकी हैचबैक कार वैगन आर को अगले साल यानी 23 जनवरी, 2019 को लॉन्च करेगी। टेस्टिंग के दौरान दिखी फोटोग्राफ्स में मारुति ने नई कार में एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं। मारुति की नई वैगन आर पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी दिखाई दे रही है।
नई वैगन आर 7 सीटर फैमिली कार होगी। नई कार में एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसके अलावा रैप राउंड हेडलैम्प, एलईडी हेडलैम्प्स और नए बंपर्स भी होंगे। वहीं केबिन में नई सीटें, नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी हो सकता है।
इसे पहले ही की तरह स्लैब स्लाइड लुक में लॉन्च किया गया है, वहीं इसमें अब रिअर सीट पर ज्यादा लैगरूम और शोल्डररूम मिलेगा। कार में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला के10बी इंजन लगा होगा, जो 6200 आरपीएम पर 68 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। नई वैगन आर की कीमत 4 से 7 लाख रुपए तक हो सकती है।
2019 में Toyota India अपनी नई फ्लैगशिप गाड़ी को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुका है। हम बात कर रहे हैं Toyota Camry Hybrid की। 2019 में सबसे पहले लांच होने वाली कार टोयोटा कैमरी होगी, जिसे 18 जनवरी 2019 को पेश किया जाएगा। कैमरी के अब तक सात एडिशन आ चुके हैं, और यह आठवीं-पीढ़ी की कार होगी।
कैमरी का यह मॉडल हर मायने में शानदार होगा। फिर बात चाहे लुक्स की हो या पावर की। नई Toyota Camry को नए प्लैटफॉर्म (जीए-के) Global Architecture पर बनाया गया है। नई कैमरी की लंबाई, चौड़ाई,और ऊँचाई पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।
इस कार में 2.5-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 176 बीएचपी की पावर के साथ 221 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं इसमें पहले वाली कैमरी का इंजन सिर्फ 158 बीएचपी की पावर देता था। यानी पावर के मामले में यह कार पिछली कार से कहीं बेहतर होगी।
नई कैमरी में लगाया गया इंजन एक 118 बीएचपी (88kW) इलेक्ट्रिक मोटर के समान काम करेगा। जिसकी वजह से इस कार की कुल पावर 208 बीएचपी तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा इस गाड़ी के बैटरी पैक को आम कारों की तरह कार के ट्रंक में न रखकर पीछे वाली सीट के नीचे लगाया गया है।
निसान किक्स एसयूवी के अब टीवी पर विज्ञापन भी आने शुरू हो गए हैं। किक्स को साल के शुरूआती दौर में लांच किया जा सकता है। निसान टैरेनो को बंद करने के बाद निसान ने किक्स को लाने का ऐलान किया था। किक्स को नए प्लेटफॉर्म एम0 पर डेवलेप किया गया है। निसान किक्स की लबाई 4,384एमएम , चौड़ाई 1,813 एमएम चौड़ी और ऊंचाई 1,656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,673 एमएम है।
किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन होगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि किक्स की एक्सशोरूम कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच हो सकती है।