{"_id":"602a25338ebc3ee8fa485d0b","slug":"tesla-to-set-up-its-first-manufacturing-facility-in-karnataka-cm-yediyurappa-confirms-know-tesla-model-3-specification-range-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ला कर्नाटक में खोलेगी अपनी पहली फैक्ट्री, भारत में Model 3 होगी सबसे पहले लॉन्च, 500 किमी है रेंज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टेस्ला कर्नाटक में खोलेगी अपनी पहली फैक्ट्री, भारत में Model 3 होगी सबसे पहले लॉन्च, 500 किमी है रेंज
Mon, 15 Feb 2021 01:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Tesla Model 3
- फोटो : For Representation Only
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Tesla (टेस्ला) भारत में अपनी गाड़ियों के उत्पादन के लिए कर्नाटक में निर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) बनाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि टेस्ला प्रदेश में इलेक्ट्रिक कार के उत्पादन के लिए अपना प्लांट स्थापित करेगी। सीएम द्वारा केंद्रीय बजट से राज्य को मिलने वाले लाभों का जिक्र करते हुए एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है।
Elon Musk
- फोटो : For Representation Only
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "अमेरिकी फर्म टेस्ला कर्नाटक में अपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माण इकाई खोलेगी।" यह पढ़ा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के तुमकुर जिले में एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा जिसकी लागत करीब 7725 करोड़ रुपये आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे 2.8 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी।
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
टेस्ला ने पिछले महीने 8 जनवरी को Tesla India Motors and Energy Private Limited (टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) के नाम से अपनी सहायक कंपनी का बंगलूरू में रजिस्ट्रेशन कराया है। टेस्ला इंडिया ने वैभव तनेजा, वेंकटरंगम श्रीराम, और डेविड जॉन फेंस्टीन को निदेशक नियुक्त किया है। तनेजा टेस्ला में सीएफओ हैं, जबकि फेंस्टीन टेस्ला में ट्रेड मार्केट एक्सेस में ग्लोबल सीनियर डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
भारत में कौन सी मॉडल पहले आएगी
करीब पांच साल तक इंतजार के बाद टेस्ला भारत में अपनी काफी लोकप्रिय मॉडल्स के साथ शुरुआत कर रही है। Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) जो कि ईवी निर्माता की लाइन-अप में सबसे सस्ती कार है, भारतीय बाजार में पेश किए जाने वाले सबसे पहले मॉडल्स में से एक रहने की उम्मीद है। कंपनी अपनी इस कार को इस साल एक मिड-लाइफ अपडेट देने की तैयार में है।

Model 3 की खूबियां
Model 3 टेस्ला की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस बड़ी संख्या आयात किया जाएगा और भारतीय ग्राहकों को बेचा जाएगा। चूंकि अभी टेस्ला ने अपना उत्पादन प्लांट तैयार नहीं बनाया है इसलिए कंपनी Model 3 कार की कंप्लीटली बिल्ट यूनिट्स (सीबीयू) का आयात करेगी, जिससे इसकी कीमत थोड़ी बढ़ जाएगी। हालांकि, फिर भी यह कार भारत में 55 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक में उपलब्ध हो सकती है। बता दें कि Tesla Model 3 कार को फुल चार्ज करने में सिर्फ 15 मिनट लगता है। एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। कार की टॉप स्पीड 162 किलोमीटर प्रति घंटा है।