भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। इस बार उनके बल्ले ने उन्हें धोखा दे दिया और लय में होने के बावजूद उन्हें सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा।
VIDEO: पुजारा रहे बदकिस्मत, क्रीज के पास बल्ला हाथ से छूटा, अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद में उन्होंने क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद सही तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं। शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप ने गेंद को फील्ड कर लिया और तुरंत विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों में थ्रो कर दिया।
इस दौरान उन्होंने क्रीज की दिशा में वापस लौटने की कोशिश की, मगर उनका बल्ला ऐन मौके पर हाथ से छूट गया और बेन फोक्स ने उन्हें रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। पहली पारी में भी पुजारा 21 रन बनाकर आउट हो गए थे।
Pujara 😲😲 pic.twitter.com/E85IyyBzCv
— ABHI (@hitman_fan_abhi) February 15, 2021
उन्होंने जैक की बाहर जाती हुई गेंद पर अपना बल्ला अड़ा दिया और स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स के सुरक्षित हाथों में गेंद चली गई। इस तरह पुजारा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा था। इस समय भारत का स्कोर 85/2 था। बता दें कि पुजारा पहले टेस्ट में भी अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे।
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय चेतेश्वर पुजारा के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। बाद में उन्हें दर्द महसूस हुआ। इसके कारण वह फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे थे।