फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla Model 3: भारत में लॉन्चिंग से पहले ही डिलीवर हुई टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार, 586 किमी है रेंज

Wed, 21 Jul 2021 06:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Tesla Model 3 in Blood Red paint delivered to buyer in Bangalore before official launch
Tesla Model 3 - फोटो : Facebook/Automobili Ardent
अमेरिका की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्मता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने इस साल की शुरुआत में एलान किया था कि वह भारत आ रही है। कंपनी ने 8 जनवरी को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद से टेस्ला कार प्रेमियों को इसका इंतजार है। माना जा रहा है कि एलन मस्क की कंपनी भारतीय बाजार में अपनी Model 3 (मॉडल 3) इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले लॉन्च करेगी। टेस्ला की कार की लॉन्चिंग का इंजतार भले ही उम्मीद से ज्यादा लंबा होता जा रहा हो। लेकिन बंगलूरू में टेस्ला की कारों के दीवाने को Tesla Model 3 कार की डिलीवरी मिल गई है। 


यह भारत में पहली Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) कार है। लेकिन देश में पहले से ही टेस्ला के कुछ और मॉडल मौजूद हैं। कुछ खरीदारों ने पहले ही टेस्ला मॉडल को निजी तौर पर आयात कर लिया है। मुकेश अंबानी और प्रशांत रुइया जैसे उद्योगपति उनमें से दो लोग हैं, जो टेस्ला की कार के मालिक हैं। 
Tesla Model 3 in Blood Red paint delivered to buyer in Bangalore before official launch
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
टेस्ला ने भारत में मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सेडान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। लेकिन अभी भी इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतजार हो रहा है। इस बीच, पहला टेस्ला मॉडल 3 बंगलूरू में एक खरीदार को दिया गया है। इस ब्लड-रेड रंग के मॉडल 3 ईवी की तस्वीर ऑनलाइन साझा की गई है। जिससे टेस्ला कार प्रेमियों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा गया है। बंगलूरू में देखा गया मॉडल 3 डुअल मोटर वेरिएंट है।

हाल ही में टेस्ला मॉडल 3 को पुणे की सड़कों पर देखा गया था। टेस्ला के लाइनअप में नीले रंग के एंट्री-लेवल मॉडल को पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में देखा जाने वाला मॉडल टेस्ला का बेस वेरिएंट नहीं बल्कि मिड-स्पेक वेरिएंट था। मॉडल 3 को डुअल मोटर AWD (ऑल व्हील ड्राइव), क्विक एक्सीलरेशन, लंबी ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ एक शानदार इलेक्ट्रिक-पावर्ड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।  
Tesla Model 3 in Blood Red paint delivered to buyer in Bangalore before official launch
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Tesla Model 3 सिंगल और डुअल मोटर सेटअप दोनों में उपलब्ध है। टेस्ला मॉडल 3 का बेस वेरिएंट एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद 423 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। यह कार 6 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक कार का टॉप वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 586 किलोमीटर तक चल सकता है। यह वेरिएंट सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Model 3 in Blood Red paint delivered to buyer in Bangalore before official launch
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla (For Reference Only)
शानदार फीचर्स
इस फीचर के साथ टेस्ला मॉडल 3 में आप अपने एंड्रॉइड / आईओएस फोन को टेस्ला मॉडल 3 की चाबी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको फोन के साथ शारीरिक रूप से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि अगर फोन आपकी जेब में है, तो मॉडल 3 इसके बारे में खुद से पता लगा लेता है और दरवाजों को ऑटोमैटिक तरीके से अनलॉक कर देता है। 
विज्ञापन
Tesla Model 3 in Blood Red paint delivered to buyer in Bangalore before official launch
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Tesla Model 3 ने वर्ष 2019 में Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी। और नए मॉडल में भी यह नतीजे मिलने की उम्मीद है। इसने अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 96 फीसदी और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 86 फीसदी अंक हासिल किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed