दुबई में हो रहे अपराधों से लड़ने के लिए वहां की पुलिस के पास सुपर कारों की कमी नहीं है। यहीं नहीं, दुबई पुलिस के पास ऑडी जैसी लग्जरी कारें भी मौजूद हैं, जो इनकी शान बढ़ाती हैं। लेकिन अब हाल ही में लॉन्च हुआ टेस्ला का नया इलेक्ट्रिक Cybertruck दुबई पुलिस के काफिले में नजर आने वाला है। यह ट्रक 2020 में दुबई पुलिस के काफिले का हिस्सा बनेगा।
दुबई पुलिस करेगी Tesla Cybrtruck की सवारी, काफिले में हैं Porsche, Ferrari जैसी कारें
दुबई पुलिस के पास है Audi जैसी कारें
बता दें कि दुबई की पुलिस के पास एक से बढ़ कर एक लग्जरी कारें है, जिनमें Bugatti Veyron, Bentley Bentayga, Audi R8, Hummer, Lamborghini Aventador LP 700-4, Pagani Huayra, Mercedes, Porsche, Ferrari और McLaren models शामिल हैं। वहीं, दुबई पुलिस इकलौती पुलिस होगी, जिसके पास टेस्ला का इलेक्ट्रिक Cybertruck होगा। यह खरीदना इनके लिए मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि इनके पास पहले से ही महंगी करोड़ों की गाड़ियां मौजूद हैं।
दो लाख से ज्यादा मिल चुके हैं ऑर्डर
टेस्ला को ट्रक के लिए अब तक दो लाख से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसमें से 42 फीसदी डुअल, 41 फीसदी ट्रिपल और 17 फीसदी सिंगल मोटर वेरियंट वाले ट्रक के ऑर्डर्स हैं। वहीं बात करते हैं कि टेस्ला के इलेक्ट्रिक साइबरट्रक की पावर की, तो तीन मोटर सिस्टम सिंगल, डुअल और ट्रिपल मोटर के साथ आता है। डुअल और ट्रिपल मोटर वाला ट्रक ऑल व्हील ड्राइव है और 6,350 किग्रा तक का वजन ढो सकते हैं।
एलन मस्क ने क्या कहा?
इलेक्ट्रिक ट्रक को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि यह पहला पैसेंजर ट्रक है। इस पर कई महीनों से काम चल रहा था। यह 30x अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बना है। उन्होंने कहा कि इसकी छत पर सोलर पैनल लगा है, जो इसके बैट्री को चार्ज करेगा, जिससे ट्रक 24 किमी अधिक चलेगा।
400 किमी की रेंज
400 किमी की रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक ट्रक सिंगल मोटर के साथ आएगा। यानि यह ट्रक एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक करीब तीन हजार किलो ग्राम का वजन उठा सकता है। इसके साथ ही यह 6.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये है।