फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors की ये कार खरीदने पर SBI दे रहा है शानदार ऑफर्स, 31 दिसंबर है आखिरी तारीख

Sun, 29 Dec 2019 09:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
tata tigor offers december 2019 sbi yono car loan interest rate sbi car loan through yono
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
साल 2009 महज दो-तीन दिनों का मेहमान है और लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। हर किसी की अपने हिसाब से नए साल को मनाने की योजना है और ऐसे में एक नई कार खरीदने से ज्यादा अच्छा शायद ही कुछ होगा। कार निर्माता कंपनियां कार की बिक्री बढ़ाने के लिए साल के अंत में हमेशा आकर्षक छूट और फायदा देती हैं। ऑटो सेक्टर में आई मंदी की वजह से भी कंपनियों को ज्यादा छूट दिया है, जिससे ग्राहकों की चांदी हो गई है। ऐसे में भारत का सबसे बड़ी बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) भी ग्राहकों को कार खरीदने पर कई आकर्षक ऑफर दे रहा है, जिसे आप कहेंगे सोने पे सुहागा। 


Tata Motors (टाटा मोटर्स ) अपनी कार Tata Tigor (टाटा टिगोर) पर कई ऑफर्स दे रही है। इसके साथ ही SBI ने भी इस कार को खरीदने पर कई फायदे दे रहा है। SBI ने ट्वीट कर अपने ऑफर की जानकारी दी है। 
tata tigor offers december 2019 sbi yono car loan interest rate sbi car loan through yono
Tata Tiago JTP & Tigor JTP - फोटो : Amar Ujala
SBI ने ट्वीट कर बताया, "अपनी स्टाइलिश स्टेटमेंट को बुक करें! YONOSBI के जरिए Tata Tigor पर पाएं ये शानदार ऑफर्स। डाउनलोड करें sbiyono.sbi." 
 
tata tigor offers december 2019 sbi yono car loan interest rate sbi car loan through yono
Tata Tiago JTP & Tigor JTP - फोटो : Amar Ujala
क्या है SBI का ऑफर 
SBI के ऑफर के तहत Tata Tigor पर आकर्षक डिस्काउंट और 5,000 रुपये मूल्य की फ्री एक्सेसरीज मिल रही है। इसके अलावा SBI के मोबाइल बैंकिंग एप Yono के जरिये SBI car loan लेने पर जीरो प्रोसेसिंग फीस और इंट्रेस्ट रेट पर 0.25 फीसदी की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata tigor offers december 2019 sbi yono car loan interest rate sbi car loan through yono
tata Tigor JTP india
31 दिसंबर तक ही ऑफर
अगर आप कार खरीदने के इच्छुक हैं और SBI के इन ऑफर्स का फायदा लेना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल भी देर न करें। ऑफर का लाभ लेने के लिए कार की बुकिंग 31 दिसंबर 2019 तक करानी होगी। 31 दिसंबर ऑफर का लाभ उठाने की आखिरी तारीख है। इस ऑफर के लिए आपको SBI के मोबाइल बैंकिंग एप Yono में लॉग इन करना होगा और YONO >> SHOP >> Automobiles पर जाना होगा।
विज्ञापन
tata tigor offers december 2019 sbi yono car loan interest rate sbi car loan through yono
कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर
टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85hp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर के साथ अब AMT की भी सुविधा है । इसके अलावा यह 1.05 लीटर वाला डीजल इंजन के साथ भी आती है जो 70hp की पावर जनरेट करता है । टिगोर इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। टिगोर में 7.0-इंच हार्मन टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। यह रिवर्स कैमरे के डिस्प्ले के रूप में भी काम करता है। टिगोर का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई एक्ससेंट और फोर्ड Aspire से है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed