फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें कैसी दिखती है Tata की नई प्रीमियम हैचबैक Altroz

Tue, 05 Mar 2019 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Tata showcase 4 premium cars in geneva motor show, here is the full detail of one
Tata Altroz

भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक 45X को 2019 जेनेवा मोटर शो में आज पेश कर दिया है। यह टाटा मोटर्स की चार विश्व प्रीमियम कारों में से एक है, इस कार को पहली बार 2018 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। जिसके इस साल नवंबर तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हैरियर की तरह ही Tata Altroz को भी IMPACT 2.0 डिजाइन थीम पर बनाया गया है। यही कारण है कि अल्ट्रोज हैचबैक और हैरियर एसयूवी के बीच डिजाइन में काफी समानताएँ देखने को मिलेंगी।

इसे भी पढ़ेंः आने वाली हैं टाटा की ये नई शानदार कारें, तस्वीरों में देखें इनकी झलक...

Tata showcase 4 premium cars in geneva motor show, here is the full detail of one
Tata Altroz

Tata Altroz Premium हैचबैक एडवांस्ड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे Tata Motors अब अल्फा कहती है। Tata Altroz को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में पेश किया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में नेक्सॉन का 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है।

Tata showcase 4 premium cars in geneva motor show, here is the full detail of one
Tata Altroz

डीजल वेरिएंट में नेक्सॉन वाला ही 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। जो 170 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं कार में ट्रांसमिशन विकल्पों मे मैनुअल और ऑटो दोनों दिए जा सकते हैं। लॉन्च होने के बाद टाटा 45X सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 एलीट जैसी कारों की प्रतिद्वंद्वी होगी। जिसकी कीमत कंपनी 5-9 लाख रुपये के बीच रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata showcase 4 premium cars in geneva motor show, here is the full detail of one
Tata Altroz

इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। बतौर सेफ्टी फीचर्स कार में ड्राइवर और बराबर में बैठने वाले के लिए एयरबैग, ड्राइवर और सह-चालक के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा,ABS और EBD शामिल होंगे।

विज्ञापन
Tata showcase 4 premium cars in geneva motor show, here is the full detail of one
Tata Altroz

इस हैचबैक के नाम के बारे में कई अटकलें थी, टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक टीजर जारी कर इस कार के नाम से पर्दा उठाया था। इंटरनेट पर इस टीजर के आने के बाद लोकप्रिय नाम Aquila और Altroz रहे। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम Altroz रखा। क्योंकि Aquila नाम का उपयोग पहले से ही Hyosung ने अपनी एक मोटरसाइकिल पर किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed