फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब आपकी होंगी फॉर्च्यूनर, इनोवा और एल्टिस जैसी लग्जरी कारें! ये है टोयोटा का प्लान

Tue, 05 Mar 2019 05:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Mar 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Now you can subscribe Toyota Luxury cars like Fortuner, Corolla and Innova
2019 Toyota Camary hybrid India

जैपनीज कार कंपनी टोयोटा जल्द ही तीन नई कारें टोयोटा रश, एवेंजा और एमपीवी अल्फार्ड को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं टोयोटा अपनी सेल बढ़ाने के लिए एक खास प्लान भी लेकर आ रही है। यह प्लान ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स जैसा होगा। इस प्रोग्राम की खासियत होगी कि टोयोटा की गाड़ियों को सबस्क्राइब किया जा सकेगा। जानते हैं इस प्रोग्राम की खासियतों के बारे में...


 

सबस्क्रिप्शन बेस्ड ओनरशिप प्रोग्राम

Now you can subscribe Toyota Luxury cars like Fortuner, Corolla and Innova
Toyota Yaris Launch

टोयोटा भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए एक अनूठी योजना पर काम कर रही है। यह प्रोग्राम सबस्क्रिप्शन बेस्ड ओनरशिप प्रोग्राम होगा। इससे पहले महिन्द्रा और स्कोडा भी कुछ तरह का लीज बेस्ड प्रोग्राम देश में लॉन्च कर चुकी हैं। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को टोयोटा के प्रोडक्ट्स चुनने का विकल्प दिया जाएगा, जिसके बाद वे टोयोटा की गाड़ी को रेंट पर ले सकेंगे।
 

एक तय अवधि के लिए चुन सकेंगे अपनी पसंदीदा कार

Now you can subscribe Toyota Luxury cars like Fortuner, Corolla and Innova
Toyota Camry Hybrid

ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ियों जैसे टोयोटा इनोवा क्रिस्टा या फॉर्च्यूनर में से भी कोई गाड़ी एक तय अवधि के लिए चुन सकते हैं। टोयोटा की कोरोला अल्टिस, इनोवा और फॉर्च्यूनर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं। टोयोटा को उम्मीद है कि भारत में कार मालिक बनने का यह तरीका यहां के लोगों को पसंद आएगा और जैसे ही यह मेट्रो सिटीज में हिट होगा, तो इसे छोटे शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार खरीदने को ज्यादा तरजीह देते हैं भारतीय

Now you can subscribe Toyota Luxury cars like Fortuner, Corolla and Innova
Toyota Prius

टोयोटा का कहना है कि भारत में कार को स्टेटस सिंबल से जोड़ा जाता है। वहीं कंपनी को भी लोगों को लीज ऑनरशिप के फायदे बताने के लिए जमीनी स्तर पर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं भारतीय कार खरीदार पुरानी कार के बजाय एक नई कार खरीदने को ज्यादा तरजीह देते हैं और पिछले कुछ दशकों में लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है।
 

विज्ञापन

भारत में भी घटी कारों की सेल

Now you can subscribe Toyota Luxury cars like Fortuner, Corolla and Innova
fortuner car

वहीं एप बेस्ड राइड शेयरिंग सर्विस शुरू होने से पूरी दुनिया में कारों की बिक्री पर इसका असर पड़ा है। यहां तक कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देश भी इससे अछूते नहीं हैं। वहीं भारत में भी कारों की सेल घटी है और 2017 के मुकाबले 2018 के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed