{"_id":"612361358ebc3e79a9139626","slug":"tata-punch-micro-suv-revealed-tata-hbx-tata-motors-announces-official-name-of-tata-hbx-crossover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Punch : टाटा ने आखिरकार अपनी Tata HBX माइक्रो-एसयूवी को पंच के नाम से किया पेश, जानें खास बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Punch : टाटा ने आखिरकार अपनी Tata HBX माइक्रो-एसयूवी को पंच के नाम से किया पेश, जानें खास बातें
Mon, 23 Aug 2021 03:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch Micro SUV Revealed : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित माइक्रो एसयूवी Tata Punch (टाटा पंच) को आधिकारिक रूप से पेश किया। हालांकि इस बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसका नाम HBX (एचबीएक्स) या Hornbill (हॉर्नबिल) रखा जाएगा। लेकिन टाटा ने इसे पंच कहने का विकल्प चुना है ताकि यह संकेत दिया जा सके कि त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने वाले अपने आगामी उत्पाद से सेगमेंट में क्या पेशकश की जा सकती है। नई टाटा पंच माइक्रो-एसयूवी ब्रांड की सबसे छोटी एसयूवी है और कंपनी के लाइनअप में इसे नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी के नीचे रखा गया है।
Tata HBX in Auto Expo 2020
- फोटो : PTI
कैसा है एक्सटीरियर लुक और डिजाइन
टाटा मोटर्स ने पिछले साल ऑटो एक्सपो के दौरान पहली बार Punch को HBX कॉन्सेप्ट माइक्रो-एसयूवी के रूप में प्रदर्शित किया था। अब प्रॉडक्शन मॉडल में पेश की गई टाटा पंच में इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है। टाटा मोटर्स ने पंच की जो तस्वीर जारी की है उससे यह साफ हो जाता है कि कॉन्सेप्ट से फ्रंट बम्पर और बॉडी क्लैडिंग को टोन्ड डाउन किया गया है, लेकिन स्क्वायर व्हील आर्च और अपराइट स्टांस अभी भी इसे एक एसयूवी जैसा लुक देते हैं। ड्यूल-टोन बाहरी पेंट ऑप्शन भी कार की छत को एक बेहतर फ्लोटिंग इफेक्ट देते हैं। पंच एसयूवी में स्टाइलिश 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इससे भी अहम बात यह है कि पंच में टाटा की बड़ी एसयूवी, हैरियर और सफारी जैसी फैमिली डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। Punch को इन्हीं एसयूवी जैसी स्प्लिट-हेडलैम्प सेटअप और टाटा की ह्यूमैनिटी लाइन ग्रिल के साथ पेश किया गया है।

Tata HBX Auto Expo 2020 Rear
- फोटो : Social Media
इंटीरियर और फीचर्स
हालांकि नई टाटा पंच एसयूवी के इंटीरियर की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि कार के इंटीरियर और फीचर्स डैशबोर्ड डिजाइन के साथ कॉन्सेप्ट मॉडल के करीब रहेंगे, जिसमें फ्री-स्टैंडिंग 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्क्वैरिश एयर कॉन्वेंट हैं। पंच में अल्ट्रोज में मिलने वाले तीन-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एचवीएसी कंट्रोल, और यहां तक कि डिजिटल टैकोमीटर और एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Tata HBX Concept
- फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
पंच माइक्रो-एसयूवी में दो 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। लोअर-स्पेक वर्जन एक नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आएगा जो टियागो और टिगोर में इस्तेमाल किया गया है। जबकि हाइयर वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो-चार्ज्ड इंजन के साथ आने की उम्मीद है।

Tata HBX Auto Expo 2020
कीमत और मुकाबला
Tata Punch के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3,840 mm, चौड़ाई 1,822 mm, ऊंचाई 1,635 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,450 mm का होगा। लॉन्च होने पर पंच की कीमतें 5 लाख रुपये से कम से शुरू हो सकती हैं। भारतीय कार बाजार में Tata Punch एसयूवी का मुकाबला Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस) और ह्यूंदै की आनेवाली माइक्रो-एसयूवी Casper जैसी कारों से होगा। यह एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी को भी टक्कर देगी।