फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Punch: टाटा मोटर्स ने पेश की अपनी नई किफायती एसयूवी पंच, 21,000 रुपये में करें बुकिंग

Mon, 04 Oct 2021 01:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
tata punch booking open in india Know booking amount features specifications details
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch SUV Booking Details : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित 'माइक्रो एसयूवी' Punch (पंच) को पेश कर दिया है। टाटा पंच ने कार बाजार में अपनी लॉन्चिंग से पहले काफी सुर्खियां बटोरी हैं। यह कार ऐसे ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है, जो एक ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ लुक और बॉडी स्टाइल में एसयूवी की तरह दिखती हो।  


बुकिंग हुई शुरू
कंपनी ने Tata Punch की बुकिंग शुरू कर दी है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे बुक कर सकते हैं। संभावित ग्राहक टाटा मोटर्स की डीलरशिप के साथ-साथ कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। 

कब होगी लॉन्च
टाटा के प्रोडक्ट लाइन-अप में यह टाटा नेक्सन से नीचे और टाटा अल्ट्रोज से ऊपर होगी। टाटा पंच का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन लॉन्चिंग के बाद यह Mahindra KUV100, Maruti Ignis जैसी कारों को सीधी टक्कर दे सकती है। टाटा पंच की लॉन्चिंग इस महीने के आखिर में होने की उम्मीद है क्योंकि टाटा मोटर्स का लक्ष्य देश में त्योहारी सीजन का भरपूर फायदा उठाना है। 
tata punch booking open in india Know booking amount features specifications details
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
टाटा पंच को अपने ग्राहकों की विविध जीवन शैली को पूरा करने के लिए 4 वेरिएंट्स - Pure, Adventure, Accomplished और Creative में पेश किया गया है। इसमें प्योर बेस वेरिएंट होगा, जबकि क्रिएटिव टॉप वेरिएंट होगा। ग्राहक अपनी लाइफस्टाइक के मुताबिक इसे Rhythm (रिदम) और Dazzle (डैजल) कस्टमाइजेशन पैक के साथ इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक अपने पसंदीदा पंच को 7 कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं। जिसमें ऑर्कस व्हाइट, एटॉमिक ऑरेंज, डेटोना ग्रे, मीटियोर ब्रॉन्ज, कैलिप्सो रेड, ट्रॉपिकल मिस्ट और टॉरनेडो ब्लू शामिल हैं। पंच डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में भी आएगा जो सिर्फ टॉप-एंड क्रिएटिव ट्रिम में ही मिलेगी। 

भारत, यूके और इटली में स्थित टाटा मोटर्स के डिजाइन स्टूडियो ने मिलकर इस कार को तैयार किया है। जिससे एक बिल्कुल नई श्रेणी - सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, तैयार की जा सके, जो ग्राहक की जरूरतों के मुताबिक हो, यानी साइज में छोटी लेकिन स्पेस के लिहाज से एक बड़ी एसयूवी। 
tata punch booking open in india Know booking amount features specifications details
Tata Punch Interior - फोटो : Tata Motors
दिए गए शानदार फीचर्स
  • टाटा पंच के प्योर वेरिएंट में डुअल एयरबैग, 15-इंच व्हील्स, डुअल ड्राइव मोड, इंजन-स्टार्ट स्टॉप, 90-डिग्री ओपनिंग डोर, रियर फ्लैट फ्लोर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ सफेद और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। 
  • इसके बाद एडवेंचर वेरिएंट की बात करें तो, इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 4-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट और रियर पावर विंडो और सेंट्रल रिमोट लॉकिंग सिस्टम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tata punch booking open in india Know booking amount features specifications details
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
  • तीसरे वेरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, वॉयस रिकग्निशन, पैसिव एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, सिक्स-वे हाइट-एडजस्टेबल सीटें और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • चौथा वेरिएंट क्रिएटिव रेड, ब्लू और डुअल-टोन कलर थीम में पेश किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर हेड लाइट और एलईडी डीआरएल, 16-इंच अलॉय व्हील, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब और आईआरए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है।
विज्ञापन
tata punch booking open in india Know booking amount features specifications details
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
इंजन
टाटा मोटर्स का कहना है कि पंच एसयूवी ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने में कामयाब रहेगी, चाहे वह शहरों में रोजाना आवाजाही करने वाले उपभोक्ता हों या या कभी-कभार किसी काम से बाहर जाने वाले ग्राहक। 

कार में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2 रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह कार 6.5 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, वहीं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे लगभग 16 सेकंड का समय लेता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी का विकल्प मिलेगा। वहीं इसे बाद में टर्बो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प देने की भी योजना बनी रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed