फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Tata Nexon EV देगी 300 किलोमीटर की माइलेज!, जानें कब होगी लॉन्च

Thu, 03 Oct 2019 04:40 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 03 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV to debut as the first electric vehicle with Tata Motors’ Ziptron technology
Tata Nexon EV - फोटो : Social

Tata Motors वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV को लॉन्च करेगी। इस कार में Ziptron पावरट्रेन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार में लिथियम-ऑयन बैटरी दी जाएगी। फुल चार्ज में यह 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। कंपनी ने मुताबिक इसका बैटरी पैक लिक्विड कूल्ड होगा जोकि सॉलिड IP67 केस के साथ पैक्ड होगा, इससे क्रिटिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपोनेंट्स को बचाने के लिए ऑउटर शेल को मजबूत रखने में मदद मिलेगी। यानी कंपनी ने आगे की सोचते हुए बड़ी बारीकी से इस प्रोजेक्ट पर काम किया है।

कितनी होगी बैटरी की लाइफ ?

Tata Nexon EV to debut as the first electric vehicle with Tata Motors’ Ziptron technology
Tata Nexon - फोटो : Social

इस कार में Ziptron पावरट्रेन में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को कुछ इस तरीके से डिजाइन किया है जिससे बैटरी की लाइफ 8 साल तक बढ़ाई जा सकती है। इतना ही नहीं बैटरी की परफॉरमेंस भी लगातार जारी रहेगी। एक परमानेंट मैगनेट AC मोटर होगी जो रीजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ आती है और इसके पावरट्रेन में डेडीकेटेड कूलिंग सर्किट दिया गया है, जो गर्मी में भी बेहतर तरीके से काम करेगा।

क्या होगी कीमत?

Tata Nexon EV to debut as the first electric vehicle with Tata Motors’ Ziptron technology
Tata Nexon Kraz Limited Edition - फोटो : Tata Motors

माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स नई Nexon EV को करीब 15 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। जानकारों की मानें तो कंपनी नेक्स्ट-जेनरेशन Tigor EV और Tiago EV में भी Ziptron पावरट्रेन तकनीक को शामिल कर सकती है। जल्द ही कंपनी अपनी नई Altroz EV को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार से होगा मुकाबला

Tata Nexon EV to debut as the first electric vehicle with Tata Motors’ Ziptron technology
Mahindra XUV300
टाटा की इलेक्ट्रिक Nexon का भारत में सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV300 EV  से होगा, कंपनी इस कार को अगले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

जमाना इलेक्ट्रिक कारों का होगा

Tata Nexon EV to debut as the first electric vehicle with Tata Motors’ Ziptron technology
Hyundai kona EV - फोटो : hyundi
जिसे तरह एक के बाद एक नई नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठा रहा है उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि अगले साल भारत में कई नए इलेक्ट्रिक वाहन दखने को मिलेंगे। और इसके लिए कार कंपनियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed