फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors : टाटा मोटर्स की बल्ले-बल्ले, इस इलेक्ट्रिक कार की हो रही है ताबड़तोड़ बुकिंग, फुल चार्ज में चलती है 312 किमी

Mon, 06 Sep 2021 04:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
tata nexon ev booking status Tata Nexon Electric SUV getting Over 2000 Bookings Per Month Tata Motors
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
Tata Nexon Electric SUV Booking : देश की दिग्गज वाहन Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV (नेक्सन ईवी) की अभूतपूर्व मांग के साथ भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की दौड़ में आगे बढ़ गई है। नेक्सन ईवी अब तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इसके बाद निजी खरीदारों के लिए अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार 2021 Tigor EV (2021 टिगोर ईवी) लॉन्च कर दी है। यह इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सेडान ऐसे समय में आई है जब ज्यादातर कार निर्माता अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च नहीं कर पाए हैं। टाटा मोटर्स अब 70 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक कार बाजार की लीडर बन गई है। जो टिगोर ईवी के लॉन्च के साथ और आगे बढ़ेगी।


टाटा मोटर्स का मानना है कि 5 साल में उसकी कुल कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 25 फीसदी होगी। जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से कंपनी ने 6,000 से ज्यादा Nexon EV की बिक्री की है। टाटा का दावा है कि इलेक्ट्रिक Nexon की मांग अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है। बता दें कि, कंपनी का दावा है कि Tata Nexon EV की मांग डीजल से चलने वाली नेक्सन एसयूवी के बराबर पहुंच गई है। 
tata nexon ev booking status Tata Nexon Electric SUV getting Over 2000 Bookings Per Month Tata Motors
Tata Nexon EV - फोटो : Reddit
Nexon EV की बुकिंग
टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट शैलेश चंद्रा ने कहा कि कंपनी को नेक्सन इलेक्ट्रिक के लिए हर महीने 2,000 से ज्यादा बुकिंग मिल रही है। उन्होंने कहा, “जब हमने नेक्सन ईवी को जनवरी 2020 में लॉन्च की थी, तब हमें हर महीने करीब 300 बुकिंग मिलती थी। हम देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के इतने सारे खरीदार होने पर बहुत उत्साहित होंगे। और यह सात गुना तक बढ़ गया है।”

कंपनी का मानना है कि पारंपरिक ईंधन की बढ़ती कीमतों, बैटरी की कीमतों में कमी और राज्य की सब्सिडी के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ेगी। बता दें कि राज्य सरकार की सब्सिडी की वजह से ईवी खरीदने की लागत में काफी कमी आई है। 
tata nexon ev booking status Tata Nexon Electric SUV getting Over 2000 Bookings Per Month Tata Motors
Tata Nexon EV Dark Range - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV के वेरिएंट्स और कीमत
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक 5 वेरिएंट्स - XM, XZ+, XZ+ LUX, Dark और XZ+ LUX Dark में उपलब्ध है। XM वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये, XZ+ की कीमत 15.65 लाख रुपये, XZ+ LUX की कीमत 16.65 लाख रुपये, Dark की कीमत 15.99 लाख रुपये और XZ+ LUX Dark की कीमत 16.85 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon ev booking status Tata Nexon Electric SUV getting Over 2000 Bookings Per Month Tata Motors
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only
Tata Nexon EV की बैटरी और रेंज
Tata Nexon EV में 30.2 kWh का लथियम-आयन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक और परमानेंट मैगनेट सिंक्रॉनस मैगनेट इंडक्शन मोटर मिलता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 127 bhp का दमदार पावर और 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर तक की प्रमाणित ड्राइविंग रेंज देती है। 
विज्ञापन
tata nexon ev booking status Tata Nexon Electric SUV getting Over 2000 Bookings Per Month Tata Motors
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV की बैटरी चार्जिंग
बैटरी पैक को डीसी फास्ट चार्जर से 80 फीसदी चार्ज होने में 1 घंटे और स्टैंडर्ड एसी चार्जर से फुल चार्ज होने में 8-9 घंटे लगते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा मोटर्स Nexon EV में बेहतर पावर आउटपुट वाली बेहतर बैटरी शामिल करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अपडेटेड मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed