फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर में लॉन्च हो रही है Tata Nexon इलेक्ट्रिक SUV, फुल चार्जिंग पर चलेगी 300 किमी!

Wed, 13 Nov 2019 10:40 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Nov 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Tata Nexon Electric SUV Could be Launch on December 16, 2019 in India
Nexon EV - फोटो : Social

इलेक्ट्रिक वाहनों का इंतजार कर रहे ग्राहको के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सस्ती कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में आ सकती है। टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी कर चुकी है, जिसमें मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर मनाली-लेह हाईवे पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक चलाने हुए नजर आ रहे हैं।


 

16 दिसंबर को होगी लॉन्च!

Tata Nexon Electric SUV Could be Launch on December 16, 2019 in India
Tata Nexon EV Milind Soman - फोटो : Social Media

टाटा मोटर्स ने खुलासा किया था कि वह अगले के शुरुआती तीन महीनों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में लॉन्च करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में भी नेक्सन ईवी को लॉन्च किया जा सकतै है। वहीं टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा अगले महीने 16 दिसंबर, 2019 को उठाया जा सकता है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा

Tata Nexon Electric SUV Could be Launch on December 16, 2019 in India
Tata Nexon EV Milind Soman - फोटो : Instagram

टाटा नेक्सन ईवी के लुक की बात करें, तो यह दिखने में मौजूदा टाटा नेक्सन जैसी ही होगी। बस अंतर केवल फ्यूल का होगा। मौजादा कार डीजल या पेट्रोल से चलती है, जबकि आने वाली नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक होगी। हालंरि इसके इंटीरियर में कई बदलाव होंगे। इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूदा मॉडल से अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर

Tata Nexon Electric SUV Could be Launch on December 16, 2019 in India
Tata Nexon EV - फोटो : Team-BHP

टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का अहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक देगी, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है, इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले।       

विज्ञापन

60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज

Tata Nexon Electric SUV Could be Launch on December 16, 2019 in India
Tata Nexon EV Charging - फोटो : Team-BHP

वहीं लॉन्चिंग से पहले टाटा मोटर्स चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर पर काम कर रही है। फिलहाल 13 शहरों में 85 चार्जर हैं, जिन्हें टाटा मोटर्स बढ़ा कर 300 करना चाहती है। इन शहरों में पांच मेट्रो सिटीज मुंबई, दिल्ली, पुणे, बंगलुरू और हैदराबाद शामिल हैं। इसके अलावा खास बात यह होगी कि नेक्सन ईवी की चार्जिंग के घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल की वारंटी भी देगी। नेक्सन ईवी में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। नेक्सन ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed