फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर, टाटा मोटर्स लाने वाला है चार नई कारें, इलेक्ट्रिक कार भी होगी लॉन्च

Tue, 05 Feb 2019 03:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Feb 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
tata motors soon to be launched Tata Tigor EV, Tata Hornbill, Tata H7X and tata 45X
Tata Harrier

टाटा हैरियर की लॉन्चिंग के साथ ही टाटा मोटर्स और चार नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये नए मॉडल्स छोटी हैचबैक कारों से लेकर फुलसाइज एसयूवी वाले होंगे। इन नए मॉडल्स में इलेक्ट्रिक कार भी शामिल हैं। हम बता रहे हैं टाटा की नई आने वाली कारों के बारे में..


 

Tata 45X

tata motors soon to be launched Tata Tigor EV, Tata Hornbill, Tata H7X and tata 45X
Tata 45x

टाटा मोटर्स नई प्रीमियम हैचबैक पर काम कर रही है, इन कार का कंसेप्ट वर्जन 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। वहीं अब इसका प्रोडकेशन वर्जन पर भी काम चल रहा है। नए मॉडल को अल्फा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसमें कंसेप्ट वर्जन को हूबहू डिजाइन किया जा रहा है, जैसे ग्रिल, फ्लोटिंग रूफ लाइन, डुअल हेडलैंप के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील भी शामिल होंगे। वहीं पीछे इसमें नए टेल लैंप्स और इंटीग्रेटेड स्पॉयलर दिया गया है। इंटीरियर की बात करें, तो इसमें एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। नई Tata 45X पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन के साथ आएगी।
 

Tata Hornbill

tata motors soon to be launched Tata Tigor EV, Tata Hornbill, Tata H7X and tata 45X
Tata Hornbill

टाटा मोटर्स नई सब-कॉपैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च होने वाले जिनेवा मोटर शो में टाटा होर्नबिल का कंसेप्ट वर्जन पर काम कर रही है। वहीं इसका प्रोडक्शन मॉडल 2020 में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। होर्नबिल को भी नए अल्फा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। होर्नबिल नेक्सन की तरह 4 मीटर कम लंबाई वाली सब—कॉम्पैक्ट माइक्रो एसयूवी होगी और इसका इंटीरियर प्रीमियम डिजाइन वाला होगा। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर होंगे। वहीं यह पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लॉन्च की जा सकती है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata H7X

tata motors soon to be launched Tata Tigor EV, Tata Hornbill, Tata H7X and tata 45X
Tata H7X

टाटा मोटर्स अपनी लेट्स्ट लॉन्च टाटा हैरियर का 7 सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है और इसका आधिकारिक रूप से ऐलान भी किया जा चुका है। इस 7 सीटर वर्जन का कोडनेम H7X रखा गया है। यह मॉडल भी टाटा के प्रीमियम ओमेगा प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा, जो लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के डी8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। एच7एक्स में भी वही व्हीलबेस होगा, जो टाटा हैरियर में दिया गया है, लेकिन 7 सीटर होने के चलते इसकी लंबाई ज्यादा होगी। वहीं इसमें डुअल हेडलैंप सेटअप के साथ नए अलॉय व्हील्स, पैनारोमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी होंगे। 7 सीटर एच7एक्स मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स के साथ 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जो 174 पीएस की पॉवर देगा।
 

विज्ञापन

Tata Tigor EV

tata motors soon to be launched Tata Tigor EV, Tata Hornbill, Tata H7X and tata 45X
Tata Tigor EV

टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकता है। हालांकि टिगोर ईवी को पहले ही सरकारी अधिकारियों के लिए सप्लाई किया जा रहा है। टिगोर ईवी में रेगुलर मॉडल की तरह वही डिजाइन दिया गया है। वहीं ईवी टिगोर में ईवी ग्राफिक्स के साथ नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। वहीं टिगोर ईवी में 3 फेज की एसी इंडक्शन मोटर आएगी, जो 40.23 बीएचपी की पॉवर देगा और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। ईवी टिगोर फुल चार्जिंग पर 130 किमी की दूरी तय कर सकेगी। वहीं टाटा मोटर्स टिगोर ईवी में पॉवर चार्जर भी देगी, जो 0 से 80 प्रतिशत मात्र 90 मिनट में चार्ज कर देगा, वहीं रेगुलर चार्जर से चार्ज होने में 6 घंटे लगेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed