फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौचालय में बैठा था बुजुर्ग तभी घटी ये घटना, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रहीं धज्जियां

Tue, 05 Feb 2019 02:48 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 05 Feb 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Pm narendra modi swachh bharat mission gramin project toilet
- फोटो : Social Media

'स्वच्छ भारत मिशन' पीएम मोदी द्वारा चलाया जा रहा सबसे महत्वपूर्ण अभियान है, लेकिन उत्तर प्रदेश के अधिकारी पीएम मोदी के इस अभियान को पलीता लगाने में कोई कोर कसर छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। वैसे तो पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर प्रशासन और अधिकारी कई तरह के दावे करते रहते हैं।

Pm narendra modi swachh bharat mission gramin project toilet
- फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्वच्छ भारत मिशन को ढंग से पलीता लगाया जा रहा है। यहां स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बने शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया है।

Pm narendra modi swachh bharat mission gramin project toilet
- फोटो : Swarajya

करीब डेढ़ साल पहले इस योजना के तहत यहां बनाए गए एक शौचालय की छत अचानक गिर जाने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग घायल हो गया है।  इस मामले में डीपीआरओ को मिली शिकायत के आधार पर ब्लॉक स्तर से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm narendra modi swachh bharat mission gramin project toilet
- फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बना एक शौचालय अचानक ढह गया था, जिसके बाद उसके मलबे में दबकर 80 साल के बुजुर्ग जीवन राम घायल हो गए थे। हादसे के समय जीवन राम सिंह उसके अंदर ही मौजूद थे, तभी शौचालय भरभरा कर गिर पड़ा। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग जीवन राम को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे देश में इस योजना के तहत चल रहे शौचालय निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवालिया निशान लग गए हैं।

विज्ञापन
Pm narendra modi swachh bharat mission gramin project toilet
- फोटो : Amar Ujala

घायल बुजुर्ग जीवन राम सिंह की पोती ने इस घटना को लेकर बताया है कि डेढ़ साल पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा उनका शौचालय बनवाया गया था। इसके निर्माण में घटिया सामग्री लगा कर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने पैसे खा लिए हैं। इस तरह निर्माण यदि हो रहा है तो यह चिंता का विषय है और ऐसा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed