फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz ने मचाया भारत में तहलका, नौ महीनों में कंपनी ने बनाए 25000 यूनिट्स, जानें ऐसा क्या है खास

Tue, 29 Sep 2020 06:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 29 Sep 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors rolls out the 25000th model of Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Tata Altroz ने भारतीय बाजार में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। अब तक भारत में इसके 25000 यूनिट्स बन चुके हैं। कंपनी ने अपने प्लांट में इसके 25000वें मॉडल को रोल आउट कर दिया। खास बात यह है कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इसका प्रोडक्शन इस साल जनवरी महीने में शुरू किया था। यानी नौ महीनों में कंपनी ने इसके 25000 यूनिट्स का प्रोक्शन कर दिया है, जो बताता है कि भारतीय बाजार में इसकी कितनी मांग है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण इसके प्रोडक्शन में रूकावट भी आई। यानी सीधी भाषा में कहें तो केवल 8 महीनों में कंपनी ने इसके 25000 यूनिट्स बना डाले।



अगस्त 2020 में Altroz देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक रही, जहां इसके भारतीय बाजार में 4,941 यूनिट्स को खरीदा गया। इस महीने बिक्री के मामले में इससे ऊपर Maruti Baleno और Hyundai i20 रही। 

भारतीय बाजार में इसका मुकाबले Maruti Baleno, Hyundai i20, Toyota Glanza, Volkswagen Polo, Ford Freestyle और Honda Jazz जैसी कारों से है।

Tata Altroz: कीमत

Tata Motors rolls out the 25000th model of Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Altroz देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, जिसे NCAP की तरफ से 5 स्टार रेटिंग दी गई है। यानी सड़क हादसे के दौरान यह कार आपके जान की हिफाजत करेगी। भारतीय बाजार में Tata Altroz की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है।

Tata Altroz: फीचर्स

Tata Motors rolls out the 25000th model of Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

डायमेंशन


Tata Altroz का ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1755 मिलीमीटर और ऊंचाई 1523 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2501 मिलीमीटर है। 


फ्यूल टैंक


Tata Altroz में 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।


कितने लोग बैठ सकते हैं?


इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Altroz: परफॉर्मेंस

Tata Motors rolls out the 25000th model of Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

इंजन और पावर परफॉर्मेंस


Tata Altroz भारतीय बाजार में दो इंजन के साथ आती है। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल हैं।
 
  • पेट्रोल: इसके पेट्रोल ट्रिम में पावर के लिए 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1199 सीसी का तीन सिलिंडर वाला इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS की मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • डीजल: इसके डीजल ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1497 सीसी का चार सिलिंडर वाला इंजन 4000 आरपीएम पर 90 PS की मैक्सिमम पावर और 1250-3000 आरपीएम पर 200 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन

Tata Altroz: ब्रेकिंग और सस्पेंशन

Tata Motors rolls out the 25000th model of Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

ब्रेकिंग


Tata Altroz के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।


सस्पेंशन


Tata Altroz के रियर में ट्विस्ट बीम के साथ क्वाइल स्प्रिंग और शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ डुअल पाथ इंडिपेंडेंट MacPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed