फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 4.57 लाख रुपये में मिल रही है Tata की यह कार, गाड़ियों पर 1.90 लाख रुपये तक की छूट

Tue, 10 Dec 2019 09:50 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Dec 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
tata motors offering up to 1.90 lakhs discount on Tata harrier, Hexa, Nexon, Zest, tiago and tigor
Tata Cars India - फोटो : Tata Motors

मिडसाइज SUV Tata Harrier की बिक्री लगातार घटती जा रही है। कभी मोस्ट आइकोनिक और डिमांडेबल SUV के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली हैरियर की नवंबर में मात्र 700 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं कंपनी अब अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का सहारा ले रही है। लेकिन यह छूट केवल 11 दिसंबर तक ही मिलेगी। जानते हैं टाटा की टॉप कारों पर कितना है डिस्काउंट...


 

tata motors offering up to 1.90 lakhs discount on Tata harrier, Hexa, Nexon, Zest, tiago and tigor
Tata Harrier delivery

टाटा हैरियर (डिस्काउंटः एक लाख रुपये)

बात करते हैं हैरियर की, कंपनी कुछ समय पहले तक इस एसयूवी पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही थी। लेकिन कंपनी ने फिलहाल इस मिडसाइज एसयूवी पर डिस्काउंट बढ़ा दिया है। कंपनी अब हैरियर के सभी वेरियंट्स पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। हैरियर की कम होती बिक्री के पीछे बीएस6 उत्सर्जन मानकों का न होना, पेट्रोल इंजन में अनुपलब्धता को माना जा रहा है। वहीं किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर से भी इसे कड़ी चुनौती मिली है।
 

tata motors offering up to 1.90 lakhs discount on Tata harrier, Hexa, Nexon, Zest, tiago and tigor
Tata Zest

टाटा जेस्ट (डिस्काउंटः एक लाख रुपये)

टाटा अपनी इस सब-4मीटर सेडान कार टाटा जेस्ट पर अब तक का सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कम बिक रही सेडान कार की बिक्री को पुश देने के लिए कंपनी इस कार पर एक लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही 25 हजार रुपये का PayTM कैशबैक भी ऑफर कर रही है। वहीं इसके बाद इसके बेस वेरियंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये की बजाय 4.57 लाख रुपये हो गई है। इसमें 1.3 लीटर का फिएट वाला डीजल इंजन मिलता है, जो 75 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है, जो 22.95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors offering up to 1.90 lakhs discount on Tata harrier, Hexa, Nexon, Zest, tiago and tigor
Tata Tiago Wizz - फोटो : Tata Motors

टाटा टियागो (डिस्काउंटः 80 हजार रुपये)  

टाटा की एंट्री लेवल कार टाटा टियागो पर कंपनी 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टियागो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आती है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी मिलता है। इसका मुकाबला मारुति वैगन आर और ह्यूंदै सैंट्रो से है।  

विज्ञापन
tata motors offering up to 1.90 lakhs discount on Tata harrier, Hexa, Nexon, Zest, tiago and tigor
tata Tigor JTP india

टाटा टिगोर (डिस्काउंटः 95 हजार रुपये)  

वहीं सब4-मीटर टाटा टिगोर की बात करें, तो कंपनी इस पर भी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर कंपनी 95 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसका मुकाबला मारुति डिजायर, ह्यूंदै एक्सेंट, फोर्ड फिगो एस्पायर और होंडा अमेज से है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed