फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कोरोना संक्रमित मरीज को पकड़ने के लिए चोरों की तरह घर में घुसी पुलिस, हैरान करने वाला है मामला

Tue, 04 Aug 2020 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 04 Aug 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh chhatarpur police entered in house like thieves to catch coronavirus infected patient
घर में घुसती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से देश पूरी तरह से प्रभावित है। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करना बहुत जरूरी है। लेकिन ऐसे कई मामले सामने आएं कि संक्रमित मरीज आइसोलेशन सेंटर से भाग गया या फिर टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही चोरी-छिपे गायब हो गया। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से भी सामने आया है। छतरपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज को पकड़ने के लिए पुलिस को 2 बजे रात में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
madhya pradesh chhatarpur police entered in house like thieves to catch coronavirus infected patient
घर में घुसती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पुलिसकर्मियों ने संक्रमित को पकड़ने के लिए चोरों की तरह उसके घर के दीवाल को फांद कर अंदर दाखिल हो गए। जमीन से ऊंचाई अधिक होने की वजह से उन्हें सीढ़ी का भी इस्तेमाल करना पड़ा। काफी मेहनत करने के बाद पुलिस टीम कोरोना संक्रमित के पास पहुंच पाई। इसके बाद रात में ही संक्रमित मरीज को जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया।

madhya pradesh chhatarpur police entered in house like thieves to catch coronavirus infected patient
घर में घुसती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिसकर्मियों को आधी रात में ऐसा कारनामा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि शहर के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बीमारी की जानकारी छिपाकर खुद को परिवार के साथ घर में बंद किए हुआ था। इस बात की जानकारी प्रशासन की टीम को मिल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh chhatarpur police entered in house like thieves to catch coronavirus infected patient
घर में घुसती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए रात में ही संक्रमित मरीज के घर में चोरों की तरह दाखिल हो गई। वहीं, कॉलोनी में रात में पुलिस और प्रशासन की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। पुलिसकर्मियों के इस तरीके से काम करने के अंदाज को देखकर मोहल्ले के लोग भी हैरत में पड़ गए थे।

विज्ञापन
madhya pradesh chhatarpur police entered in house like thieves to catch coronavirus infected patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

छतरपुर तहसीलदार ने इस मामले को लेकर कहा कि कोरोना बीमारी से बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है और ना ही इसकी जानकारी छिपानी चाहिए। क्योंकि एक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से कई और व्यक्ति भी संक्रमित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed