फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5,555 रुपये की EMI पर मिल रही है Tata की ये दमदार कार, कीमत 6 लाख रुपये से सस्ती

Thu, 30 Jul 2020 11:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 30 Jul 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Tata motors offering low cost emi offer on its Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

अगर आप ईएमआई पर एक बेहतरीन कार खरीदना चाहते हैं, तो यह महीने आपके लिए सबसे परफेक्ट साबित हो सकता है। दरअसल कोरोना काल में कई कंपनियां अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। वहीं, कई कंपनियां अपने ग्राहकों को तीन महीने बाद या अगले साल ईएमआई भरने का विकल्प दे रही हैं। इस कड़ी में अब टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी शामिल हो गई है। कंपनी अपनी सबसे सुरक्षित कार Tata Altroz पर इस महीने सस्ती ईएमआई का ऑफर दे रही है। तो जानते हैं इस कार पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में। इसके अलावा आपको इस कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में भी बताएंगे। डालते हैं एक नजर,

Tata motors offering low cost emi offer on its Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

क्या है ऑफर?

टाटा मोटर्स की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में आप Tata Altroz को 5,555 रुपये की सस्ती ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं।


कीमत


Tata Altroz की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है।

 

Tata motors offering low cost emi offer on its Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

इंजन और पावर परफॉर्मेंस


Tata Altroz दो ट्रिम में आती है। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल हैं।

  • पेट्रोल: इसके पेट्रोल ट्रिम में पावर के लिए 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1199 सीसी का तीन सिलिंडर वाला इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS की मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • डीजल: इसके डीजल ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1497 सीसी का चार सिलिंडर वाला इंजन 4000 आरपीएम पर 90 PS की मैक्सिमम पावर और 1250-3000 आरपीएम पर 200 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata motors offering low cost emi offer on its Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

डायमेंशन


Tata Altroz की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1755 मिलीमीटर और ऊंचाई 1523 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2501 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक


Tata Altroz में 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
 

कितने लोग बैठ सकते हैं?


Tata Altroz में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
Tata motors offering low cost emi offer on its Tata Altroz
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

सस्पेंशन


Tata Altroz के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ डुअल पाथ इंडिपेंडेंट MacPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विस्ट बीम के साथ क्वाइल स्प्रिंग और शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।


ब्रेकिंग


Tata Altroz के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed