{"_id":"5d9dbacc8ebc3e01740f6f0d","slug":"tata-motors-launched-new-tigor-ev-can-run-213-km-on-full-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Tata Tigor भारत में हुई लॉन्च, 213 किलोमीटर देगी माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Tata Tigor भारत में हुई लॉन्च, 213 किलोमीटर देगी माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tata launched New Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor EV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे पहले से बेहतर और इम्प्रूव किया है। अब नई Tigor ज्यादा दूरी तय करेगी। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...
213 km की माइलेज देगी Tigor EV
2 of 5
Tata Tigor EV Electric
- फोटो : सांकेतिक
टाटा ने Tigor EV की रेंज को बढ़ाया है, अब यह कार फुल चार्ज में 213 किलोमीटर की माइलेज देगी और इसे ARAI ने सर्टिफाइड किया है। जबकि पहले यह फुल चार्जिंग पर 142 किमी की दूरी तय करती थी। नई Tigor तीन वेरिएंट- – XE+, XM+ और XT+ में उपलब्ध है। यह कार fleet और पर्सनल सेगमेंट के ग्राहकों की जरूरत को पूरा करेगी।
कीमत
3 of 5
Tata Tigor EV Interior
- फोटो : Team-BHP
नई Tigor EV की कीमत 9.44 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली (सरकार की सब्सिडी में कटौती के बाद) है, यह कीमत देश के 30 शहरों लागू होगी। कंपनी ने मुताबिक यह कार कम लागत, कनेक्टिविटी और आराम प्रदान करती है। साथ ही प्रदूषण नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैटरी
4 of 5
Tata Tigor EV Battery
- फोटो : AmarUjala
टाटा मोटर्स नई Tigor EV पर 3 साल की वारंटी या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इस कार में 72V,तीन फेज वाली एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी, जो 40 बीएचपी और 105 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर 12 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। कार का कुल वजन 1516 किग्रा है।
विज्ञापन
फास्ट चार्ज की सुविधा
5 of 5
Tata Tigor EV Rear
- फोटो : File
वहीं DC15 kW फास्ट चार्जर से यह 90 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं स्टैंडर्ड एसी वॉल सॉकेट से कार छह घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।