Tata Motors ने अपनी पहली Sub-Compact (सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी) Tata Nexon EV को गुरुवार को लॉन्च कर दिया। दिसंबर महीने में यह टाटा की दूसरी कार है, जिसे टाटा ने दिसंबर 2019 में लॉन्च किया है। इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में कंपनी ने Altroz को लॉन्च किया था। इस कार की खासियत होगी कि यह सिगंल चार्जिंग में 300 किमी तक की दूरी तय करेगी। जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में...
बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक Tata Nexon, जानें बुकिंग राशि और फीचर्स के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30.2 kWh बैटरी पैक
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले।
मिलेंगे दो ड्राइव मोड
टाटा की यह एसयूवी मात्र 4.6 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 10 सेकंड लेती है। यह कार दो ड्राइव मोड ड्राइव और स्पोर्ट में उपलब्ध होगी। टाटा का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में 6- फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा। टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का अहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा।
1.6 लाख किमी तक की वारंटी
कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल या 1.6 लाख किमी तक की वारंटी भी देगी। नेक्सन ईवी में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। नेक्सन ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी। एक घंटे से भी कम वक्त में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर पर चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का वक्त लेगी।
205 एमएम का ग्राउंड क्लीरेंस
वहीं Tata Nexon EV का ग्राउंड क्लीरेंस 205 एमएम का होगा। जबकि नेक्सन पेट्रोल और डीजल का ग्राउंड क्लीयरेंस 209 एमएम है। वहीं इसमें डायनैमिक कैपिबिलिटी का फीचर मिलेगा, इसमें हिल एसेंट और डीसेंट भी मिलेगा। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर मिलेगा, ब्रेक लगाने पर बैटरी इस फीचर से चार्ज होगी। वहीं इसकी रनिंग कॉस्ट इंटरनल कंबश्चन वाली कारों से 1/5 कम होगी।