पिछले कुछ सालों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों का ट्रेंड बढ़ा है। इसकी वजह है कि ट्रैफिक में बार-बार गियर नहीं बदलने पड़ते। वहीं कार निर्माता आमतौर पर सस्ती कारों में सीवीटी या डीएसजी की बजाय एएमटी या टॉर्क कनवर्टर यूनिट लॉन्च कर रहे हैं, क्योंकि उनकी कीमत कम होती है। वहीं होंडा समेत कई कार कंपनियां ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर भी लॉन्च कर रही हैं। आइए जानते हैं किन कारों में है ये फीचर...
इन 5 सस्ती कारों में आ रही है लेटेस्ट पैडल गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी, पढ़ें पूरी खबर
होंडा अमेज
पिछले साल लॉन्च हुई सेकेंड जनरेशन होंडा अमेज के पेट्रोल और डीजल वैरियंट में सीवीटी गियरबॉक्स का फीचर दिया था। लेकिन कंपनी इस सेगमेंट में पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ पैडल शिफ्टर का फीचर दे रही है। इसका फायदा यह है कि ट्रैफिक के दौरान आपको बार-बार स्टीयरिंग से हाथ नहीं हटाना पड़ेगा। अमेज का 1.2 लीटर का आई-वीटैक इंजन 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टार्क देता है। वहीं पेट्रोल सीवीटी गियरबॉक्स के साथ अमेज 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपए से शुरू है।
होंडा जैज
होंडा कार्स जैज के पेट्रोल वैरियंट में 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स ऑफर कर रही है। इसमें स्टीयरिंग के पीछे पैडरल शिफ्टर दिया गया है, जिससे ड्राइवर को स्पोर्टी फील होता है। सीवीटी गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर मिड सेगमेंट से शुरू है। जैज का पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर का आई-वीटैक इंजन 19 किमी प्रति लीटर माइलेज के साथ 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टार्क देता है। वहीं जैज की कीमत 7.39 लाख रुपए से शुरू है।
फोर्ड इकोस्पोर्ट
फोर्ड भी केवल इकोस्पोर्ट के पेट्रोल वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशनन ऑफर कर रही है। इकोस्पोर्ट में 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर का फीचर आता है। इसे स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिया गया है। वहीं कंपनी ने गियरबॉक्स में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे इसका माइलेज तो बढ़ा ही है, साथ ही वाइब्रेशन भी कम हुआ है। 1.5 लीटर के डड्रैगन सीरीज का पेट्रोल इंजन 123 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं एएमटी गियरबॉक्स के साथ इकोस्पोर्ट 14.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 7.82 लाख रुपए से शुरू है।
होंडा BR-V
अकेली होंडा ही ऐसी कार कंपनी है जो इस टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। होंडा बीआर-वी के पेट्रोल वैरियंट में 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्ट का फीचर आता है। बीआर-वी के वी वैरिंयंट में यह फीचर दिया जा रहा है। बीआर—वी के 1.5 लीटर का इंजन 119 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं सीवीटी गियरबॉक्स के साथ बीआर-वी 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। बीआर-वी की कीमत 9.50 लाख रुपए से शुरू है।