{"_id":"5ee5df5570c7150983712a26","slug":"tata-jtp-discontinued-tata-jtp-cars-tata-tiago-jtp-car-tata-tigor-jtp-car-tata-motors-and-jayem-automotives-tata-motors-jayem-tata-motors-cars-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बनेंगी Tiago JTP और Tigor JTP कारें, दमदार इंजन के साथ दो साल पहले ही हुई थी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब नहीं बनेंगी Tiago JTP और Tigor JTP कारें, दमदार इंजन के साथ दो साल पहले ही हुई थी लॉन्च
Sun, 14 Jun 2020 01:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago JTP & Tigor JTP
- फोटो : Amar Ujala
ऑटो क्षेत्र में जारी चुनौतियों और मौजूदा महामारी के चलते बाजार में वाहनों की मांग पर बुरा असर पड़ा। इसको देखते हुए Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Jayem Automotives (जयेम ऑटोमोटिव्स) के साथ अपने संयुक्त उपक्रम को बंद कर दिया है।
Tata Tiago JTP india
टाटा मोटर्स ने शनिवार को कहा कि पैसेंजर कार इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2019-2020 के चुनौतीपूर्ण हालात की गवाह रही है। ईंधन मानकों के नियमों में अनिवार्य बदलाव और मौजूदा महामारी ने हालात को और बदतर बना दिया। इसकी वजह से वाहनों की मांग प्रभावित हुई है।
Tata Tiago JTP & Tigor JTP
- फोटो : Amar Ujala
कंपनी ने एक बयान में कहा, "मौजूदा हालात के मद्देनजर, टाटा मोटर्स और जयेम ऑटोमोटिव्स ने इस उद्यम को बंद करने को बुद्धिमानी भरा कदम समझा।"
टाटा मोटर्स Tiago JTP और Tigor JTP कारों के ग्राहकों और उपयोगकर्ताओं को बिना किसी परेशानी के अपने चुनिंदा डीलरशिप पर हर तरह की मदद और सर्विस देना जारी रखेगी।
टाटा मोटर्स Tiago JTP और Tigor JTP कारों के ग्राहकों और उपयोगकर्ताओं को बिना किसी परेशानी के अपने चुनिंदा डीलरशिप पर हर तरह की मदद और सर्विस देना जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tiago JTP
टाटा मोटर्स ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसने JT Special Vehicles Pvt. Ltd. (JTSV), (जेटी स्पेशल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड) में जयेम ऑटोमोटिव्स की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।
इस घोषणा के बाद प्रक्रियात्मक जरूरतों को पूरा करने के बाद JTSV टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
इस घोषणा के बाद प्रक्रियात्मक जरूरतों को पूरा करने के बाद JTSV टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन
Tata Tiago JTP & Tigor JTP
- फोटो : Amar Ujala
JTSV का गठन 2017 में Tata Motors Ltd. और Jayem Automotives के बीच 50-50 फीसदी के संयुक्त उपक्रम के रूप में किया गया था। इसका मकसद "JTP" ब्रांड के तहत TML पैसेंजर कारों के हाई परफॉर्मेंस वर्जन को तैयार करना था।
कंपनी ने कहा कि टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को 2018 में लॉन्च किया गया था। इन कारों को इनके स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली थी और इस कार की अच्छी बिक्री हुई थी।
कंपनी ने कहा कि टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को 2018 में लॉन्च किया गया था। इन कारों को इनके स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली थी और इस कार की अच्छी बिक्री हुई थी।