शाहिद अफरीदी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही पूरा विश्व क्रिकेट सन्न रह गया। जिस बीमारी ने अबतक लाखों जिंदगियां लील ली हो, उससे किसी पूर्व कप्तान का संक्रमित होना वाकई परेशान कर देने वाली खबर है, लेकिन इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो असंवेदनशीलता की हद पार कर रहे हैं। ऐसे ही एक अनजान शख्स को आकाश चोपड़ा ने जमकर लताड़ लगाई।
'कोरोना शाहिद अफरीदी के कुकर्मों की सजा', ऐसा लिखने वाले पर भड़के आकाश चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शनिवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अफरीदी ने लोगों से दुआओं की मांग की थी। भारत-पाकिस्तान समेत विश्व भर के क्रिकेटप्रेमी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इस बीच भारत की छवि खराब करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी क्रम में एक यूट्यूबर ने वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि महामारी की चपेट में आने की वजह अफरीदी के कुकर्म हैं।
बस फिर क्या था पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उस यूट्यूबर की क्लास लगा दी। वीडियो के थंबनेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए चोपड़ा ने न सिर्फ इस कमेंट को संवेदनहीन और अमानवीय बताया बल्कि 'बूम-बूम' के नाम से मशहूर शाहिद की सेहत के लिए दुआएं भी कीं।
भले ही अफरीदी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर विवाद बयान देते रहे हो, लेकिन इन विकट हालातों में चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'क्या हम गंभीर हैं? संवेदनशीलता... मानवता... अतीत की बात है? आपको शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है शाहिद।
Are we serious?? Sensitivity...humanity...thing of the past?? Wish you a speedy recovery, Shahid. May the force be with you 🙌 pic.twitter.com/RlBBi5zBzs
इसके पहले अफरीदी के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरे और अफरीदी के बीच राजनीतिक मतभेद हैं, जो शायद हमेशा रहेंगे, लेकिन कोरोना किसी को नहीं होना चाहिए।