फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाटा की यह दमदार एसयूवी क्या पड़ेगी हुंडई क्रेटा पर भारी

Mon, 03 Dec 2018 04:52 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Tata harrier vs hyundai creta know which one is best in specifications and prices
Tata Harrier vs Hyundai creta

टाटा मोटर्स अपनी सबसे दमदार एसयूवी हैरियर को जल्द लांच करने जा रही है। जिसे लेकर बाजार में चर्चाएं जोरों पर है। हालांकि कंपनी इस कार के एक के बाद एक टीजर जारी कर रही है जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को लेकर काफी जानकारी सामने आ गई है। जिससे इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई की क्रेटा से माना जा रहा है। तो आइए आपके इस संशय को दूर करते हुए बताते हैं कि आखिर दोनों में से कौन सी कार बेहतर है और क्या वाकई में क्रेटा पर भारी पड़ेगी टाटा की नई कार। 

Tata harrier vs hyundai creta know which one is best in specifications and prices
Hyundai Motor creta
डायमेंशन (टाटा हैरियर) 
लंबाई- 4598 mm
चौड़ाई- 1894 mm
ऊंचाई- 1714 mm
व्हीलबेस-2741 mm
कर्बवेट- 1680 kg

हुंडई क्रेटा
लंबाई- 4270 mm
चौड़ाई-1780 mm
ऊंचाई- 1630 mm
व्हीलबेस- 2590 mm
कर्बवेट- 1398 kg
 
Tata harrier vs hyundai creta know which one is best in specifications and prices
Tata harrier interior

इंटीरियर
टाटा हैरियर में 8.8-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जेबीएल कंपनी का साउंट सिस्टम, लेदर की फिनिश के साथ सिल्वर रंग के डोर हैंडल,हल्के ग्रे और ब्राउन रंग से सजा ड्यूल टोन फिनिश डैशबोर्ड दिया गया है।हुंडई क्रेटा के  कैबिन में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि आॅक्स, यूएसबी, जीपीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपॉर्ट करता है वहीं इसके टॉप एंड वेरियंट में पैनोरमिक सनरूफ भी है। 

इसके अलावा हुंडई क्रेटा में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 तरीको से इलेक्ट्रिकली अजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट के साथ और वियरेबल स्मार्ट की भी मौजूद है। हालांकि टाटा हैरियर में ब्लूटूथ टेलिफोन,रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, जैसे भी कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata harrier vs hyundai creta know which one is best in specifications and prices
tata harrier
टाटा हैरियर कार में Kryotec 2.0 इंजन दिया गया है। जिसे भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। वहीं क्रेटा में 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.6 लीटर पेट्रोल और डीजल के विकल्प दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Tata harrier vs hyundai creta know which one is best in specifications and prices
tata harrier

बात करें कीमत की तो, टाटा ने अपनी इस एसयूवी की कीमत करीब 15 लाख रुपए रख सकती है। हुंडई की कार क्रेटा की भारत में पेट्रोल वेरियंट एक्स शोरूम कीमत 9.43 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसके डीजल वेरियंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed