{"_id":"5e1c8f948ebc3e87bc06ab6b","slug":"tata-bs6-engine-cars-tata-motors-bs6-vehicles-tata-motors-bs6-passenger-vehicles-nexon-tiago-tigor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata के BS6 इंजन वाले Nexon, Tiago और Tigor का नया लुक आया सामने, सिर्फ 11 हजार में करें बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata के BS6 इंजन वाले Nexon, Tiago और Tigor का नया लुक आया सामने, सिर्फ 11 हजार में करें बुकिंग
Mon, 13 Jan 2020 09:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago XZ+
Tata Motors ने अपने तीन मॉडल्स Tata Tiago, Tata Tigor और Tata Nexon के फेसलिफ्ट मॉडल्स के नई लुक की तस्वीर जारी की हैं। तीनों गाड़ियों का लुक मौजूदा मॉडल्स की तुलना में बदल गया है। Tata के इन तीनों मॉडल्स में BS6 इंजन होगा। कंपनी ने इन तीनों कारों की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक कंपनी के किसी भी डीलरशिप स्टोर या फिर वेबसाइट से 11 हजार रुपये देकर इन कार की बुकिंग कर सकेंगे।
Tata Tiago JTP & Tigor JTP
- फोटो : Amar Ujala
टाटा मोटर्स के प्रेसीडेंट मयंक प्रतीक (पैसेंजर व्हीकल यूनिट) ने कहा कि टाटा मोटर्स तेजी से बीएस 4 उत्सर्जन मानक से बीएस6 उत्सर्जन मानक में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की नई डिजाइन और रिफ्रेशड रेंज स्वच्छ ईंधन और स्वच्छ भारत पहल के तहत होगी। टाटा की इन तीनों कारों में अपडेटेड लुक के अलावा इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
tata nexon 2020
- फोटो : Social Media
डिजाइन
Tata ने अपनी इन तीनों नई फेसलिफ्ट कार में नई इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 लैंग्वेज का उपयोग किया है।Nexon फेसलिफ्ट की डिजाइन कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार Nexon EV से काफी मिलती जुलती है। जबकि फेसलिफ्ट Tiago और Tigor का फ्रंट लुक Altroz से प्रेरित है। दोनों कारों में क्रोम-लाइन ग्रिल और पहले के मुकाबले उठा हुआ बोनट दिया गया है। फेसलिफ्ट Tiago और Tigor के हेडलाइट्स के डिजाइन में भी बदलाव हुआ है। साथ ही इनमें नई ग्रिल दी गई है, जिसमें कई Y शेप एमिमेंट्स मिले हुए हैं। फेसलिफ्ट Tigor में फ्रंट बम्पर में एलईडी डीआरएल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर
इंजन
Nexon फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन होगा जोकि BS6 मानक वाले होंगे। मौजूदा मॉडल में BS4 इंजन हैं। इसी तरह फेसलिफ्ट Tiago और Tigor में BS6 मानक वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा। टियागो और टिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं होगा, क्योंकि कंपनी अपने छोटे डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं करेगी। बता दें कि इन दोनों कारों के बीएस4 मॉडल में 70hp पावर, 1.05-लीटर डीजल इंजन मिलता है।
विज्ञापन
Tata Tiago NRG 2019
- फोटो : Youtube