फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz : ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूकने वाले एथलीटों को टाटा मोटर्स ने तोहफे में दी अल्ट्रोज कार

Thu, 26 Aug 2021 03:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz For Olympians Tata Motors felicitates Indian athletes who missed Bronze medal at the Tokyo Olympics with Altroz premium hatchback Car
Tata Altroz For Olympians - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz For Olympians : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने उन सभी भारतीय एथलीटों को अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज) तोहफे में दी है, जो टोक्यो ओलंपिक 2021 में एक स्थान से पदक जीतने से चूक गए थे। कार निर्माता इन एथलीटों को एक स्पेशल टाटा अल्ट्रोज कार देगी, जो हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर में तैयार की जाएगी। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में कप्तान रानी रामपाल और उनकी भारतीय महिला हॉकी टीम की साथियों से लेकर पूजा रानी और सतीश कुमार जैसे मुक्केबाजों को देखा गया। बाद में उन्हें सुनहरे रंग की अल्ट्रोज के साथ तस्वीर खिंचाते हुए देखा गया। 


टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा ने कहा, "एक अग्रणी घरेलू ऑटोमोटिव ब्रांड के रूप में, हम वास्तव में 'डेयर टू ड्रीम एंड अचीव' की भावना को समझते हैं, क्योंकि यह एक ऐसी संस्कृति है जो हमें टाटा मोटर्स में भी बल देती है। इन पथ-प्रदर्शकों की भावना का सम्मान करना और उन्हें एक छोटा टोकन पेश करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है जो गोल्ड स्टैंडर्ड, अल्ट्रोज को दर्शाता है।"
Tata Altroz For Olympians Tata Motors felicitates Indian athletes who missed Bronze medal at the Tokyo Olympics with Altroz premium hatchback Car
Tata Altroz For Olympians - फोटो : Tata Motors
भले ही उन्होंने मेडल न जीता हो, लेकिन उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता और अरबों लोगों को अपनी शानदार परफॉर्मेंस से प्रेरित किया। इन खिलाड़ियों को पहचान दिलाने और उन्हें बधाई देने के लिए, टाटा मोटर्स ने अलग-अलग श्रेणियों, जैसे हॉकी, कुश्ती, गोल्फ, बॉक्सिंग और डिस्कस थ्रो में 24 ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हरेक महिला या पुरुष एथलीट को उनके गोल्ड स्टैंडर्ड प्रयासों के इनाम के रूप में हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर वाली एक ऑल्ट्रोज गिफ्ट की जाएगी। 
Tata Altroz For Olympians Tata Motors felicitates Indian athletes who missed Bronze medal at the Tokyo Olympics with Altroz premium hatchback Car
Tata Altroz For Olympians - फोटो : Tata Motors
भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2021 में सेमीफाइनल से बाहर हो गई, ग्रेट ब्रिटेन से हारने के बाद कांस्य जीतने से चूक गई। हालांकि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया दुनिया भर की टीमों को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया। महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बॉक्सर पूजा रानी को चीन की ली कियान ने हराया। सतीश चंद्र क्वार्टर फाइनल में पुरुषों के सुपर हैवीवेट वर्ग से बाहर हो गए। वे दुनिया के नंबर एक के खिलाड़ी उज्बेकिस्तान के बखोदिर जलोलोव के खिलाफ बहादुरी से लड़े, जबकि वे आंखों की चोट से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Altroz For Olympians Tata Motors felicitates Indian athletes who missed Bronze medal at the Tokyo Olympics with Altroz premium hatchback Car
Renault Kiger presented to Saikhom Mirabai Chanu - फोटो : Renault India
टाटा मोटर्स ने पहले कहा था कि वह इन स्पेशल एडिशन अल्ट्रोज को जल्द ही एथलीटों तक पहुंचाएगी। टाटा मोटर्स पहली कार निर्माता है जिसने कोई पदक नहीं जीतने के बावजूद भारतीय एथलीटों को कार उपहार में दी है। भारतीय कार निर्माता टोक्यो ओलंपिक 2021 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को, वहां से लौटने के बाद से सम्मानित कर रहे हैं। रेनो पहले ही पदक विजेता मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, रवि कुमार दहिया और बजरंग पुनिया को चार काइगर एसयूवी तोहफे में दे चुकी है। 
विज्ञापन
Tata Altroz For Olympians Tata Motors felicitates Indian athletes who missed Bronze medal at the Tokyo Olympics with Altroz premium hatchback Car
Neeraj Chopra, XUV700 SUV - फोटो : For Reference Only
इससे पहले, महिंद्रा ने घोषणा की थी कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को एक XUV700 उपहार में देगी। महिंद्रा ने यह भी संकेत दिया कि वह चोपड़ा को सम्मानित करने के लिए अपनी आगामी फ्लैगशिप XUV700 एसयूवी के एक स्पेशल एडिशन की योजना बना रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के सुझावों की बाढ़ आ गई है कि चोपड़ा को स्पेशल एडिशन की पेशकश की जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed