फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सिर्फ 34,900 रुपये में घर ले जाएं 16 लाख की नई Tata Nexon EV, कंपनी लाई स्पेशल सब्सक्रिप्शन ऑफर

Mon, 21 Sep 2020 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Take home Tata Nexon EV for just Rs 34,900, Tata Motors brings Limited-period Subscription Offer electric vehicles in india
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
त्यौहारों का मौसम शुरू होने ही वाला है। इससे ठीक पहले Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) पर एक स्पेशल 'इलेक्ट्रिफाइंग सब्सक्रिप्शन' ऑफर पेश किया है। नेक्सन ईवी पर उपलब्ध यह सदस्यता-आधारित मॉडल कार को अधिक किफायती बनाने का वादा करता है। हालांकि, सब्सक्रिप्शन ऑफर सिर्फ 30 नवंबर 2020 तक और पहले 100 ग्राहकों के लिए ही मान्य है। इसके साथ ही यह स्पेशल ऑफर केवल पांच शहरों में उपलब्ध है। 
Take home Tata Nexon EV for just Rs 34,900, Tata Motors brings Limited-period Subscription Offer electric vehicles in india
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
क्या है स्पेशल ऑफर
एक बयान में, टाटा मोटर्स ने जानकारी दी कि इस ऑफर के तहत ग्राहक हर महीने केवल 34,900 रुपये से शुरू होने वाले किराये पर नेक्सॉन ईवी को चलाने का अनुभव ले सकते हैं। यानी इस किराये के अलावा ग्राहकों को किसी भी अतिरिक्त रोड टैक्स और पंजीकरण, बीमा नवीनीकरण, सर्विसिंग और रखरखाव का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। 
Take home Tata Nexon EV for just Rs 34,900, Tata Motors brings Limited-period Subscription Offer electric vehicles in india
Mandir Bedi with Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
इन शहरों में शुरू हुई सर्विस
ग्राहक इस प्लान के तहत अपनी जरूरतों के मुताबिक सब्सक्रिप्शन को 18 महीने से 24 महीने या 36 महीने की अविध के लिए चुन सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद, ग्राहक या तो अपने प्लान को बढ़ा सकते हैं या कंपनी को गाड़ी वापस कर सकते हैं। फिलहाल यह स्पेशल सब्सक्रिप्शन योजना दिल्ली / एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बंगलूरू में शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Take home Tata Nexon EV for just Rs 34,900, Tata Motors brings Limited-period Subscription Offer electric vehicles in india
Tata Nexon EV Interior - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स ने की साझेदारी 
कंपनी का कहना है कि नए सब्सक्रिप्शन मॉडल को इलेक्ट्रिक कारों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के लिए टाटा ने Orix Auto Infrastructure Services Limited (ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) के साथ साझेदारी की है। 
विज्ञापन
Take home Tata Nexon EV for just Rs 34,900, Tata Motors brings Limited-period Subscription Offer electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
इनके लिए फायदेमंद है यह स्कीम
टाटा मोटर्स के मोबिलिटी सर्विसेज के प्रमुख पंकज झुंजा ने कहा, "हमारा नया 'इलेक्ट्रिफाइंग सब्सक्रिप्शन' ऑफर ईवी को भविष्य के जागरूक नागरिकों के तेजी से बढ़ते आधार के लिए और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह साझा अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ते युग में यह मॉडल 'ओनरशिप' की बजाए 'यूजरशिप' को तवज्जो देने वाले ग्राहकों के लिए आदर्श है।" 

कंपनी का कहना है कि नया सब्सक्रिप्शन मॉडल कॉर्पोरेट्स के लिए कस्टमाइज्ड और पूरी तरह से अनुकूल है, जो लीज पर लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा एक निश्चित कार्यकाल में काम करने वाले प्रवासियों, और अक्सर शहर बदलकर नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह प्लान बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed