फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Natural Swimming Pool: इस पूल में पौधों की जड़ों से होकर आता है पानी, खुद होती है सफाई

Mon, 21 Sep 2020 03:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 21 Sep 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
couple spend two years for creating stunning natural swimming pool
Natural Swimming Pool - फोटो : सोशल मीडिया

हर किसी का सपना होता है कि उनका घर सबसे ज्यादा सुंदर हो। इसके साथ ही घर में स्विमिंग पूल हो तो क्या कहना। लोग अपने सपनों का घर बनाने के लिए जीवनभर की कमाई लगा देते हैं। यूके में चेल्टनहैम के रहने वाले एक कपल को अपने पसंद का नेचुरल स्विमिंग पूल बनवाने में दो साल लग गए। इस पूल को बनाने में करीब 18 हजार पाउंड यानी 17 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है।

couple spend two years for creating stunning natural swimming pool
Natural Swimming Pool - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चेल्टनहैम के रहने वाले 56 वर्षीय जॉन एडवर्ड और उनकी 55 वर्षीय पत्नी कैरोलिन अपने स्विमिंग पूल में कैमिकल और क्लोरिन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस पूल की डिजाइन ऐसी है कि सफाई नहीं करना पड़ता है। हालांकि, इस पूल को बनाने में काफी ज्यादा समय लगा। इसलिए इसका नाम जॉन्स नेचुरल स्विमिंग पूल रखा है।

couple spend two years for creating stunning natural swimming pool
Natural Swimming Pool - फोटो : सोशल मीडिया

कैरोलिन पेशे से सिंगिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में वे लोग गार्डनिंग की एक डीवीडी देख रहे थे। इस डीवीडी में जैसा बताया गया था उसी के अनुसार कपल ने स्विमिंग पूल बनवाने का विचार किया। 45 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े इस स्विमिंग पूल की गहराई 7.5 फीट है। इस पूल में सौना और डेक का निर्माण भी किया गया है। इस पूल की डिजाइन ऐसी है कि बारिश के पानी से इसकी सफाई अपने आप हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
couple spend two years for creating stunning natural swimming pool
Natural Swimming Pool - फोटो : सोशल मीडिया

इस अनोखे स्विमिंग पूल के आसपास लगे पौधों से होकर आने वाले पानी से पूल भर जाता है। सबसे ज्यादा खर्च इस पूल में खुद से होने वाली सफाई और इन पौधों के सेटअप में आया। जॉन एडवर्ड को इस बात का शक था कि डीवीडी में देखे पूल जैसा ये नहीं तैयार हो पाएगा। लेकिन बनने के बाद पता चला कि यह तो बहुत सुंदर है। जॉन कहते हैं कि उनका घर इस समय पार्टी हाउस बन गया है। क्योंकि रिश्तेदार और परिचित इस पूल को पार्टी के लिए यूज करते हैं।

विज्ञापन
couple spend two years for creating stunning natural swimming pool
natural swimming pool - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन एडवर्ड ने बताया कि भले ही इस पूल को बनाने में ज्यादा खर्च आया है, लेकिन मेंटेनेंस बिल्कुल जीरो है। पूल के पानी को पौधे हमेशा साफ रखते हैं। इसके बावजूद भी पानी शुद्धता की जांच करवाते हैं। यह स्विमिंग पूल और इसके अगल-बगल में लगे 1500 पेड़-पौधे कई तरह के पक्षियों और जानवरों को आकर्षित करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed