फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में आई पहली Rolls Royce Cullinan कार, यह शख्स है करोड़ों की कार का खरीदार

Wed, 05 Jun 2019 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 05 Jun 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
t-series chairman and film producer bhushan car got first rolls royce cullinan in Bollywood
Rolls Royce Cullinan - फोटो : सांकेतिक

Rolls Royce ने पिछले साल पहली बार अपनी पहली एसयूवी कुलिनन (Cullinan) को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपए रखी थी। कुलिनन देश की सबसे महंगी कारों में शामिल है। वहीं अब भारत में इसके खरीदार भी दिखने शुरू हो गए हैं। वहीं बॉलीवुड में भी इस कार को खरीदार मिल गया है और उन्हें यह शानदार सुपर लग्जरी कार डिलीवर भी हो गई है।


 

खरीदी वाइन रेड रंग की कार

t-series chairman and film producer bhushan car got first rolls royce cullinan in Bollywood
Bhushan Kumar - फोटो : Team-BHP

मूवी प्रोड्यूसर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर के साथ टी-सीरीज के चैयरमैन और एमडी भूषण कुमार पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस कार के पहले खरीदार हैं। कुमार ने वाइन रेड रंग की कार खरीदी है। उनकी नई कार सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम रजिस्टर्ड हुई है।
 

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी खरीदी रॉल्स रॉयल कुलिनन

t-series chairman and film producer bhushan car got first rolls royce cullinan in Bollywood
Bhushan Kumar culnin - फोटो : BN News

रॉल्स रॉयस कुलिनन का एक्स-शोरूम बेस प्राइस 6.95 करोड़ रुपये है। वहीं रॉल्स रॉयस कार ग्राहकों को कस्टमाइज्ड करके दी जाती है, जिसमें पेंट जॉब और रूफलाइन जैसे फीचर शामिल किए जाते हैं। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि भूषण कुमार की कार कस्टमाइज्ड है या नहीं। वहीं बॉलीवुड के अलावा देश प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को भी रॉल्स रॉयल कुलिनन की डिलिवरी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलिनन में 6.8 लीटर का V12 पेट्रोल इंजन

t-series chairman and film producer bhushan car got first rolls royce cullinan in Bollywood
Bhushan Kumar Rolls Royce Cullinan - फोटो : Youtube

रॉल्स रॉयल कुलिनन में 6.8 लीटर का V12 पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। ट्विन टर्बोचार्जर्स वाला यह इंजन 560 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। इस कार के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। रॉल्स रॉयल कुलिनन में फोर व्हील स्टीयरिंग सिस्टम मिलता है, जिससे कार का टर्निंग रेडियस कम होने के साथ गतिशीलता मिलती है। हालांकि कार का कैबिन काफी हद तक फैंटम जैसा दिखता है। वहीं, कैबिन में लेदर की फिनिशिंग दी गई है।
 

विज्ञापन

टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा

t-series chairman and film producer bhushan car got first rolls royce cullinan in Bollywood
Rolls Royce Cullinan Wine Red - फोटो : Rolls Royce

रॉल्स रॉयल कुलिनन की टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है और मात्र 5 सेकेंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कुलिनन में सेल्फ लेवलिंग एयर सस्पेंशन मिलते हैं। ताकि विपरित परिस्थितियों में भी कार का लेवल बना रहे। वहीं कार में एक बर्ड आई व्यू मोड है, जो कार के साथ उसके आसपास की चीजें एरियल व्यू में दिखाता है। ताकि ऑफ-रोडिंग के दौरान ड्राइवर को आसपास की जानकारी हो जाए। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 2668 किग्रा का वजन होने बाद भी कुलिनन ऑफ-रोडिंग में भी जबरदस्त है।    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed