आज हम आपके लिए Suzuki और TVS की दो पावरफुल BS6 बाइक्स लेकर आए हैं। इन बाइक्स में Suzuki Gixxer BS6 और TVS Apache RTR 160 4V BS6 शामिल हैं। इन बाइक्स में स्टाइलिश लुक के साथ पावरफुल इंजन मिलता है। नए अपग्रेड के बाद अब इन बाइक्स में पहले के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा इनमें पहले के मुकाबले और भी कम वाइब्रेशन होता है। आज हम आपको इन बाइक्स की कीमतों के साथ इनके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इन बाइक्स पर,
{"_id":"5e64a98d8ebc3eeb663467bf","slug":"suzuki-gixxer-bs6-vs-tvs-apache-rtr-160-4v-bs6-specifications-and-price-comparision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki Gixxer और TVS Apache RTR 160 4V में कौन है सबसे धाकड़ BS6 बाइक? पढ़ें कंपेरिजन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Suzuki Gixxer और TVS Apache RTR 160 4V में कौन है सबसे धाकड़ BS6 बाइक? पढ़ें कंपेरिजन
Sun, 08 Mar 2020 01:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Gixxer Bs6 vs TVS Apache RTR 160 4V Bs6
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी जिक्सर
- फोटो : Social
इंजन
- Suzuki Gixxer में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है।
- TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है।
परफॉर्मेंस
- Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 ps की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
TVS अपाचे RTR 160 4V
- फोटो : TVS
डायमेंशन
- Suzuki Gixxer की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 800 मिलीमीटर और ऊंचाई 1035 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
- TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है।
फ्यूल टैंक
- Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
- TVS Apache RTR 160 4V में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजुकी जिक्सर
- फोटो : Suzuki
सस्पेंशन
- Suzuki Gixxer के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म मोनोशॉक यूनिट दी गई है।
- TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
ब्रेकिंग फीचर्स
- Suzuki Gixxer के फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक यूनिट दी गई है।
- TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer Bs6 vs TVS Apache RTR 160 4V Bs6
- फोटो : Amar Ujala
कीमत
- Suzuki Gixxer BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है।
- TVS Apache RTR 160 4V BS6 के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,00,950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,04,000 रुपये है।