फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला वर्ल्ड टी-20: फाइनल में बारिश से मैच रद्द होने या मुकाबला टाई होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी

Sun, 08 Mar 2020 12:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Mar 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India ICC women's world t20 final What happens in case of Rain or match tie
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड टी-20 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही भारतीय टीम आज खिताब जीतकर महिला दिवस पर देश को तोहफा देना चाहेगी तो साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर के जन्मदिन का जश्न भी मनाना चाहेगी। 



हालांकि इसके लिए उसे अपना पूरा दम लगाना पड़ेगा क्योंकि उनके सामने है चार बार की चैंपियन और पांच बार की फाइनलिस्ट मजबूत ऑस्ट्रेलिया। इसके अलावा आइए जानते हैं मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारी के बारे में।

Australia vs India ICC women's world t20 final What happens in case of Rain or match tie
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

आमने-सामने का रिकॉर्ड:
दोनों ही टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है और उसका पलड़ा भारी है। हालांकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Australia vs India ICC women's world t20 final What happens in case of Rain or match tie
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों टीमों के जीतने पर बनेगा इतिहास:
अगर भारतीय टीम खिताब जीतती है वो महिला वर्ल्ड टी-20 का ख़िताब जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम बन जाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया द्वारा ट्रॉफी जीतने पर वे सबसे अधिक पांच बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India ICC women's world t20 final What happens in case of Rain or match tie
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

मैच में बारिश होने पर:
बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच रद्द हो गया था क्योंकि उस मुकाबले के लिए कोई भी अतिरिक्त दिन नहीं था। हालांकि फाइनल में मामले में ऐसा नहीं है, अगर फाइनल मैच रद्द होता है तो दोनों ही टीमों के बीच अगले दिन यानी सोमवार (नौ मार्च) को फिर से मुकाबला खेला जाएगा। अगर रिज़र्व डे पर भी मैच किसी कारणवश रद्द होता है तो दोनों ही टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Australia vs India ICC women's world t20 final What happens in case of Rain or match tie
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

मैच टाई होने पर:
अगर दोनों के बीच फाइनल मुकाबला टाई हो जाता है तो आईसीसी के नियम के मुताबिक सुपर ओवर खेला जाएगा और अगर सुपर ओवर भी टाई हुआ तो मैच तब तक खेला जाएगा जब तक परिणाम नहीं निकल जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed