फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Studds Shifter D3 Decor: स्टाइल, मजबूती और कीमत में कैसा है हेलमेट? पढ़ें रिव्यू

Fri, 19 Jun 2020 01:56 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Studds Shifter D3 Decor: From Features to Price Read the complete review.
Studds Shifter D3 Decor - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala
अगर आप एक स्टाइलिश लुक वाला मजबूत हेलमेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का हमारा यह रिव्यू आपके काम आ सकता है। आज हम आपके लिए Studds Shifter D3 Decor हेलमेट लेकर आए हैं। हमने इस हेलमेट का तीन महीने तक इस्तेमाल किया और उसी के आधार पर हम आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं।

Studds Shifter D3 Decor: From Features to Price Read the complete review.
Studds Shifter D3 Decor - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala
सबसे पहले इसकी डिजाइन की बात करें तो इसे ट्रेंडी लुक दिया गया है, जो आपको पहली नजर में पसंद आएगा। इसमें राउंड थीम दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें एयरोडायनेमिक्स डिजाइन मिलता है। स्पोर्टी सीरीज में आने वाले इस हेलमेट में आपको चार कलर थीम मिलते हैं। इसका ग्राफिक्स देखने में काफी अपीलिंग है, जिसमें फ्रंट की तरफ आपको Studds की बैजिंग दिखती है। कंपनी का दावा है कि इस पर किया गया पेंट यूवी रजिस्टेंट है। इसके फ्रंट में ट्रायंगुलर शेप वाला एयर वेंटिलेशन दिया गया है।
 
Studds Shifter D3 Decor: From Features to Price Read the complete review.
Studds Shifter D3 Decor - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala
फुल-फेस वाले इस स्पोर्ट हेलमेट में मैट टेक्सचर की फिनिशिंग दी गई है। इसमें तीन एयर इनलेट्स दिए गए हैं, जो लंबी यात्रा के दौरान घुटन और गर्मी से आराम दिलाते हैं। इसके फ्रंट और रियर में दिए गए वेंटिलेशन नॉन-स्विचेबल हैं जबकि, इसके टॉप पर आपको ऑप्शनल स्लिपकवर मिलता है। यह हेलमेट आईएसआई सर्टिफाइड है, जो बाजार में तीन अलग-अलग साइज में आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Studds Shifter D3 Decor: From Features to Price Read the complete review.
Studds Shifter D3 Decor - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala
अब बात करते हैं करते हैं इसके वाइजर की, तो कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया वाइजर स्क्रैच रजिस्टेंट है। इसके वाइजर में सिलिकॉन कोटिंग की गई है और इसका मेन वाइजर क्विक रिलीज के साथ आता है। यह हेलमेट ड्यूल वाइजर के साथ आता है, जहां आपको इसके अंदर टिंटेड ब्लैक वाइजर मिलता है, जिसकी मदद से आप तेज धूप या रोशनी में भी बेहतर राइडिंग का अनुभव पा सकेंगे।
 
विज्ञापन
Studds Shifter D3 Decor: From Features to Price Read the complete review.
Studds Shifter D3 Decor - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala
इसके सॉफ्ट-टच लाइनर और लोवर ट्रिम को आप साफ भी कर सकते हैं और इन्हें बदल भी सकते हैं। इसमें EPS यानी कि Expanded Polystyrene का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि यह ईपीएस ही होता है जो हादसों के दौरान आपके सिर की सुरक्षा करता है। इसके चिन स्ट्रैप में आपको बेहतर ग्रिप मिलता है। Studds Shifter D3 Decor की कीमत 2,165 रुपये है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed