{"_id":"5f5b22e38ebc3e81bc6feade","slug":"siam-report-on-passenger-vehicles-august-2020-passenger-vehicle-sales-in-india-automobile-sector-automobile-industry-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो सेक्टर के लिए लकी साबित हुआ अगस्त, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 14 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो सेक्टर के लिए लकी साबित हुआ अगस्त, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 14 फीसदी बढ़ी
Fri, 11 Sep 2020 12:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Norton Motorcycle
- फोटो : For Representation Only
लॉकडाउन के बाद घटती बिक्री से ऑटोमोबाइल उद्योग पर संकट के बादल छा रहे थे। लेकिन अब चरणबद्ध तरीके से अनलॉक लागू किए जाने के बाद वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है और ऐसा लगता है कि ऑटो सेक्टर जल्द ही पटरी पर लौट सकता है। अगस्त में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में हुई बिक्री इसकी तस्दीक करते हैं।
TVS
- फोटो : TVS (For Reference Only)
देश में यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 14.16 फीसदी बढ़कर 2,15,916 यूनिट्स रही। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 1,89,129 वाहन था। घरेलू वाहन निर्माताओं के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने शुक्रवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए।
Scooter
- फोटो : For Reference Only
आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 15,59,665 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में यह 15,14,196 वाहन थी।
इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 10.13 फीसदी बढ़कर 10,32,476 यूनिट्स रही। पिछले साल अगस्त के महीने में मोटरसाइकिल की 9,37,486 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं स्कूटर की बिक्री 12.3 फीसदी घटकर 4,56,848 रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,20,898 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री हुई थी।
इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 10.13 फीसदी बढ़कर 10,32,476 यूनिट्स रही। पिछले साल अगस्त के महीने में मोटरसाइकिल की 9,37,486 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं स्कूटर की बिक्री 12.3 फीसदी घटकर 4,56,848 रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,20,898 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Motorcycle
- फोटो : For Reference Only
हालांकि FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) (फाडा) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 में देश में कुल 1,78,513 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 1,92,189 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई थी। फाडा के मुताबिक अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त महीने में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 7.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Honda CBF 190 R
- फोटो : Honda (For Reference Only)
फाडा के अनुसार इस गिरावट के दौर में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीदारी महाराष्ट्र में हुई। जबकि, पिछले महीने सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी उत्तर प्रदेश में हुई थी। अगस्त महीने में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैसेंजर गाड़ियों की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई।