{"_id":"5f5b11af8ebc3e446d5bb780","slug":"happy-birthday-indias-first-test-centurion-and-legendary-captain-lala-amarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाला अमरनाथ: पाकिस्तान को पहली बार रौंदने वाला कप्तान, बाद में बेटे ने देश को दिलाया विश्व कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लाला अमरनाथ: पाकिस्तान को पहली बार रौंदने वाला कप्तान, बाद में बेटे ने देश को दिलाया विश्व कप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अपने दोनों बेटों के साथ (कलर फोटो) लाला अमरनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1947 में देश के आजाद होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान और शतकवीर लाला अमरनाथ का आज जन्मदिन है। भारतीय क्रिकेट के पहले हीरो माने जाने वाले लाला अमरनाथ अगर आज जिंदा होते तो 109वां जन्मदिन मना रहे होते। 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में पैदा हुए इस खिलाड़ी का पूरा नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज था, जिनकी परवरिश लाहौर (आज के पाकिस्तान) में हुई।
2 of 6
लाला अमरनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
22 साल की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले लाला अमरनाथ ने 1933 में अपने तीन टेस्ट खेल लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें अपना चौथा टेस्ट खेलने के लिए पूरे 12 साल का इंतजार करना पड़ा। 1933 में तीसरा टेस्ट खेलने के बाद अपना चौथा टेस्ट 1945-46 में खेला। दरअसल, आजादी से पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए लाला को उनके ही कप्तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस स्वदेश भेज दिया था।
3 of 6
स्पोर्ट्स, लाला अमरनाथ
- फोटो : self
12 साल तक टीम में दोबारा जगह नहीं मिली, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के धनी लाला ने हिम्मत नहीं हारी और वापसी करके ही माने। कहने को तो लाला अमरनाथ का टेस्ट करियर 19 साल तक रहा। मगर लगभग दो दशक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कुल 24 टेस्ट मैच ही खेल सके, जिसमें उन्होंने एक शतक के अलावा चार अर्धशतक जमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लाला अमरनाथ
लाला अमरनाथ का पहला टेस्ट शतक खास रहा क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट मैच भी था। साथ ही दोनों पारियों में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किए। हालांकि दूसरी पारी में उनका शतक भी टीम की हार नहीं टाल सका। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज लाला अमरनाथ गजब के पेसर भी थे, उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटकने का कारनामा किया था।
विज्ञापन
5 of 6
लाला अमरनाथ
- फोटो : Getty
1947 में देश के आजाद होने के बाद लाला भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बने और अपनी अगुवाई में टीम को 1952-53 में पहली सीरीज भी जिताई। तब पाकिस्तान पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने भारत आया था। इस दौरे पर टीम इंडिया ने दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाक को एक पारी 70 रन से हरा दिया था, बाद में सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। पाक की यह पहली टेस्ट सीरीज थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।