{"_id":"611516f81781952dc21af5a9","slug":"siam-report-july-2021-passenger-vehicle-sales-july-2021-siam-report-on-automobile-industrysociety-of-indian-automobile-manufacturers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SIAM : रफ्तार पकड़ रहा है वाहन उद्योग, भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 45 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
SIAM : रफ्तार पकड़ रहा है वाहन उद्योग, भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 45 फीसदी बढ़ी
Thu, 12 Aug 2021 06:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Auto Industry
- फोटो : PTI
Passenger vehicle wholesales in India in July : भारत में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री जुलाई में 45 फीसदी बढ़कर 2,64,442 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,82,779 यूनिट्स थी। वाहन उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में दो फीसदी घटकर 12,53,937 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 12,81,354 यूनिट्स थी।
Automobile sector
- फोटो : For Reference Only
कारों की बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (फाडा) के ताजा आंकड़ों के अनुसार वाहन उद्योग पिछले कुछ महीनों के दौरान एक बार फिर से रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। पिछले महीने देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने 1,14,294 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। वहीं, Hyundai (ह्यूंदै) ने 44,737 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने कुल 24,953 वाहनों की बिक्री की।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (फाडा) के ताजा आंकड़ों के अनुसार वाहन उद्योग पिछले कुछ महीनों के दौरान एक बार फिर से रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। पिछले महीने देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने 1,14,294 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। वहीं, Hyundai (ह्यूंदै) ने 44,737 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने कुल 24,953 वाहनों की बिक्री की।
Total 2,64,442 passenger vehicles were sold in July'21 as against 1,82,779 passenger vehicles sold in July 2020: Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) pic.twitter.com/mGnu62aL4S
— ANI (@ANI) August 12, 2021
Automobile sector
- फोटो : For Reference Only
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने 16,326 यूनिट्स और Kia Motors (किआ मोटर्स) ने जुलाई में 15,995 वाहन बेचे। अगर कॉमर्शियल व्हीकल्स की बात करें तो इसमें साल दर साल के आधार पर 165.9 फीसदी को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 52,130 कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई। वहीं जुलाई 2020 में इसके कुल 19,602 यूनिट्स बेचे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Automobile sector
- फोटो : PTI
सियाम के आकंड़ों से यह साफ हो जाता है कि भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगे प्रतिबंधों में मिली छूट के बाद भारत में हालात सामान्य होने की तरह बढ़ रहे हैं। ग्राहकों की खरीदारी की भावना में भी सुधार देखा जा रहा है। इस वजह से अधिकांश श्रेणियों के वाहनों की बिक्री में इजाफा हो जा रहा है।