फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉयल एनफील्ड का जलवा: मार्च में बिक्री में 84 फीसदी का इजाफा, इस मोटरसाइकिल की मांग सबसे ज्यादा

Fri, 02 Apr 2021 03:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
royal enfield sales in march 2021 royal enfield sales figures royal enfield classic 350 meteor 350 Himalayan Continental GT 650
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) के लिए मार्च का महीना बिक्री के लिहाज से काफी जबरदस्त रहा। कंपनी ने बताया कि मार्च 2021 में उसकी कुल बिक्री में 84 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने कहा कि उसने घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर कुल 66,058 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल मार्च महीने के महीने में रॉयल एनफील्ड ने सिर्फ 35,814 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। 
royal enfield sales in march 2021 royal enfield sales figures royal enfield classic 350 meteor 350 Himalayan Continental GT 650
Royal Enfield Classic 350
मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में तुलनात्मक बिक्री के आंकड़ों में छलांग के पीछे आंशिक रूप से एक कारण यह भी है कि पिछले साल लगभग इसी समय के दौरान देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। इसकी वजह से व्यापार और पूरे बाजार में बिक्री पर खासा बुरा असर पड़ा था। 
royal enfield sales in march 2021 royal enfield sales figures royal enfield classic 350 meteor 350 Himalayan Continental GT 650
Royal Enfield classic 350 - फोटो : Amar Ujala
मार्च 2021 में रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री 60,173 यूनिट्स रही, जबकि कंपनी ने 5,885 यूनिट्स का निर्यात किया। जबकि एक साल पहले इसी महीने में, रॉयल एनफील्ड घरेलू बाजार में सिर्फ 32,630 यूनिट्स की बिक्री करने और 3,184 यूनिट्स को निर्यात करने में कामयाब हो पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
royal enfield sales in march 2021 royal enfield sales figures royal enfield classic 350 meteor 350 Himalayan Continental GT 650
2021 Royal Enfield Interceptor 650, 2021 Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : For Reference Only
साल-दर-तारीख (YTD) परफॉर्मेंस की बात करें तो, कंपनी ने 12 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। क्योंकि उसने वर्ष 2020-21 में 6,12,350 यूनिट्स बेचीं, जबकि वर्ष 2019-20 में 6,95,959 यूनिट्स की बिक्री की थी। साल 2020 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी चुनौतीपूर्ण वर्षों में से एक था। बावजूद इसके रॉयल एनफील्ड अपने घाटे में कटौती और नए मॉडलों की एक रेंज को पेश करने के साथ ही बिक्री बढ़ाने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन
royal enfield sales in march 2021 royal enfield sales figures royal enfield classic 350 meteor 350 Himalayan Continental GT 650
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल नवंबर में ऑल-न्यू Meteor 350 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। लेकिन इस सेगमेंट में Classic 350 का रुतबा बरकरार है और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी जल्द ही इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने वाली है, जिसकी लगातार टेस्टिंग जारी है। कंपनी की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा 88.51 फीसदी इसी सेगमेंट की मोटरसाइकिलें शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed