फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी दिखेगी Harley Davidson की सस्ती 338cc बाइक, Royal Enfield को देगी टक्कर

Thu, 20 Jun 2019 03:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Jun 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
royal enfield rival harley will launch 338cc bike could be named as harley davidson street 350
Harley Devidson 338cc - फोटो : newmotor

अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स लांच करेगी। कंपनी ने गुरुवार को एलान किया कि वह एशियाई पार्टनर के साथ मिल कर कम इंजन क्षमता वाली एंट्री लेवल बाइक्स का निर्माण करेगी। वहीं खास बात यह है कि कम कीमत वाली बाइक्स बनाने के लिए हार्ले ने किसी भारतीय कंपनी को चुनने की बजाय चीन की कंपनी Zhejiang Qianjiang मोटरसाइकिल से हाथ मिलाया है।

बनेली का मालिकाना

royal enfield rival harley will launch 338cc bike could be named as harley davidson street 350
Harley first electric bike 'Live wire"

चीन की Zhejiang Qianjiang मोटरसाइकिल से हाथ मिलाकर हार्ले कम कीमत वाली एंट्री लेवल की 338सीसी की बाइक्स बनाएगी। वहीं कंपनी ने इस बाइक के प्रोटोटाइप की फोटो भी रिलीज की है। वहीं खास बात यह है कि Zhejiang Qianjiang मोटरसाइकिल के पास प्रसिद्ध बाइक बनेली का मालिकाना हक भी है, वहीं वॉल्वो कार्स की मालिक कंपनी Geely की इस कंपनी में हिस्सेदारी है।

भारत में 2021 में होगी लॉन्च

royal enfield rival harley will launch 338cc bike could be named as harley davidson street 350
Geely - फोटो : सांकेतिक फोटो

अमेरिकी और चीनी कंपनी मिल कर 2020 के आखिर तक यह 338सीसी की बाइक लांच करेंगी और पहले इस बाइक को चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद भारत, आस्ट्रेलिया, जापान, मलेशिया, फिलीफींस, वियतनाम और इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस बाइक के 2021 में आने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

338सीसी का सिंगल सिलेंडर

royal enfield rival harley will launch 338cc bike could be named as harley davidson street 350
Harley Devidson 338cc-1 - फोटो : newmotor

मिली जानकारी के मुताबिक हार्ले डेविसन 338सीसी का नाम हार्ले डेविसन स्ट्रीट 350सीसी रखा जा सकता है और स्ट्रीट 750 का लाइनअप होगी। इस बाइक में 338सीसी का सिंगल सिलेंडर मिलेगा, जो 30पीएस की पावर और 30 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं कीमत कम रखने के लिए कंपनी इस बाइक को हरियाणा के बावल में इसका निर्माण करेगी।
 

विज्ञापन

2.25 लाख से लेकर 2.5 लाख रुपये तक

royal enfield rival harley will launch 338cc bike could be named as harley davidson street 350
Harley Davidson Logo - फोटो : nikkei

इस बाइक के सिंगल सिलेंडर वेरियंट की कीमत 2.25 लाख रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। वहीं ट्विन सिलेंडर हार्ले की कीमत 3 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं इसमें  LED हैडलैंप्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आगे-पीछे दोनों तरफ ABS इक्विप्ड डिस्क ब्रेक जैसे फीचर मिल सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed