फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield की बाइक खरीदें ऑनलाइन, घर पर आकर कर रही मोटरसाइकिल की सर्विस

Fri, 12 Jun 2020 06:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Contactless service royal enfield classic 350: royal enfield bike online booking royal enfield bike service at home royal enfield online service booking royal enfield 350 royal enfield classic 350 royal enfield bullet enfield test drive
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
संक्रमण के बाद फैली महामारी में भले ही शोरूम और डीलरशिप खुल गए हैं लेकिन संक्रमण से बचने के लिए लोग निहायत जरूरी कार्यों के अलावा घर पर ही रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं। Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपने ग्राहकों को लुभाने और उनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए कई नई पहल शुरू की है। इसने हाल ही में कॉन्टैक्टलेस परचेज (संपर्क रहित खरीद) और सर्विस सेवाओं की शुरुआत की है। 
Contactless service royal enfield classic 350: royal enfield bike online booking royal enfield bike service at home royal enfield online service booking royal enfield 350 royal enfield classic 350 royal enfield bullet enfield test drive
Royal Enfield Bikes
घर पर होगी बाइक की सर्विस
रॉयल एनफील्ड ने 'होम टेस्ट राइड' और 'ऑनलाइन बुकिंग' सुविधा शुरू करने के अलावा, अब 'सर्विस ऑन व्हील्स' भी शुरू की है - जो मोबाइल सेवा के लिए तैयार मोटरसाइकिलों का एक बेड़ा है। ये खास तरह से बनी हुईं मोटरसाइकिल हैं जो ग्राहक के दरवाजे पर, लगभग 90 फीसदी, सर्विस और मरम्मत के लिए जरूरी उपकरण और ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स ले जाते हैं। 'सर्विस ऑन व्हील्स' रोडसाइड असिस्टेंस वाहनों के रूप में भी काम करेगी। 'सर्विस ऑन व्हील्स' मोटरसाइकिल जुलाई से सभी सर्विस सेंटरों पर उपलब्ध होगी। 
Contactless service royal enfield classic 350: royal enfield bike online booking royal enfield bike service at home royal enfield online service booking royal enfield 350 royal enfield classic 350 royal enfield bullet enfield test drive
Royal Enfield classic 350 and 500 diecast scale model - फोटो : Copyright Amar Ujala
घर बैठे खरीदें मनपसंद बाइक
रॉयल एनफील्ड की 'ऑनलाइन बुकिंग' सुविधा के तहत ग्राहकों को अब कंपनी के शोरूम जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी पसंदीदा बुलेट को अपने घर पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी मनपसंद बाइक को चुन सकते हैं। ग्राहक वेबसाइट पर मोटरसाइकिल की वेरिएंट्स और कलर चुन सकते हैं। मोटरसाइकिल की लुक, अपील और फंक्शनालिटी बढ़ाने के लिए असली एसेसरीज चुन सकते हैं और ऑनलाइन बुक करने से पहले किटेड-अप मोटरसाइकल को देख सकते हैं। इसके बाद ग्राहक 'होम टेस्ट राइड' सुविधा के तहत घर पर अपनी मनपसंद गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Contactless service royal enfield classic 350: royal enfield bike online booking royal enfield bike service at home royal enfield online service booking royal enfield 350 royal enfield classic 350 royal enfield bullet enfield test drive
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
90 फीसदी स्टोर खुले
रॉयल एनफील्ड ने यह भी घोषणा की है कि उसने भारत में अपने 90 फीसदी से अधिक रिटेल आउटलेट्स में काम फिर से शुरू कर दिया है। 22 मार्च से 5 मई 2020 के बीच काम पूरी तरह से बंद करने के बाद, रॉयल एनफील्ड ने 6 मई से धीरे-धीरे अपने कमर्शियल और उत्पादन कार्यों को फिर से खोलना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Contactless service royal enfield classic 350: royal enfield bike online booking royal enfield bike service at home royal enfield online service booking royal enfield 350 royal enfield classic 350 royal enfield bullet enfield test drive
Royal Enfield Himalayan 2020 - फोटो : royal enfield
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि देश में 850 से अधिक और 425 स्टूडियो स्टोरों ने बिक्री के साथ-साथ सर्विस का काम फिर से शुरू कर दिया है। रॉयल एनफील्ड ने कहा कि इनमें से अधिकांश रिटेल पॉन्ट्स पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। कुछ स्टोर स्थानीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आंशिक या केवल वैकल्पिक दिनों में काम कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed