यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जो सोचते हैं कि रोल्स रायस की गाड़ियां भारत में कुछ ही चुनिंदा लोग खरीदते होंगे। तो जान लिजिए रोल्स रोयस की हाल ही में लॉन्च हुई Cullinan का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है। भारत में आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके लिए ब्रांड सर्वोपरी है। और इसकी ही चाहत में रोल्स रोयस की पहली एसयूवी Cullinan को इतने ग्राहक मिले जिसका कंपनी को अंदाजा भी नहीं था।
इस अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी ने 2017 में लॉन्च हुई रोल्स रोयस की ही फैंटम को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटिश लक्जरी कार निर्माता की पहली एसयूवी को दुनिया भर के बाजारों से भारी प्रतिक्रिया मिली है। कार को पहले भारतीय बाजार में लांच किया गया। जिसकी कीमत करीब 6.95 करोड़ एक्स-शोरूम,दिल्ली है। लेकिन रोल्स रॉयस खरीदने वाला पहला भारतीय भारत से नहीं बल्कि दुबई से है।
इस नई एसयूवी को 4 पैनोरामिक कैमरे, नाइट विजन फंक्शन, वाई फाई हॉटस्पॉट, ऐक्टिव क्रूज कंट्रोल,पेडेस्ट्रियन और वाइल्ड एलर्ट, इसके साथ ही एक एक एलर्टनेस असिस्टेंट और एक हेड-अप डिस्प्ले आदि से लैस किया गया है। कार के केबिन में लैदर की पावर सीट्स दी गई हैं जो कि मसाज फंक्शन से लैस है।
इसके अलावा कार के डैशर्बोड और सर्फेस पर कई मेटल का इस्तेमाल हुआ है। जो इसके कैबिन को लग्जरी लुक दे रहा है। इसके अलावा कार में 12-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ पीछे बैठे यात्रियों के लिए 12 इंच के टचस्क्रीन मॉनिटर्स दिए गए हैं, वहीं कार में बीस्पोक ऑडियो सिस्टम के साथ साथ 18 स्पीकर्स दिए गए हैं।
सावधान ! इन गलतियों से मिनटों में कट सकता है चालान
बात करें इंंजन की तो कार में इसमें 6.75 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है, जो 563 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है।
देश की पहली सुरक्षित कार ने किया साबित, ऐसे ही नहीं मिली 5 स्टार रेटिंग