{"_id":"5c5ff4c7bdec2273a25638c3","slug":"tata-motors-safari-may-discontinue-this-year-here-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय नेताओं की सुरक्षा गार्ड यह कार, जल्द सड़कों से हो जाएगी बेजार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारतीय नेताओं की सुरक्षा गार्ड यह कार, जल्द सड़कों से हो जाएगी बेजार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Tata Safari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाटा की कार सफारी का नाम सुनते ही एक आक्रामक दमदार गाड़ी की छवि सामने आ जाती है। सफारी टाटा मोटर्स की सबसे पहली एसयूवी है। सफारी देश के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं की हमेशा से रक्षा करती आई है। यहां तक की प्रधानमंत्री के काफिले में भी इस गाड़ी की अपनी एक जगह है। फिलहाल, शायद इसकी लोकप्रियता को ग्रहण लगने जा रहा है। या यू कहें कंपनी इसे लेकर कुछ खास सोच रही है।
2 of 6
Tata Safari
जनवरी में सफारी स्टॉर्म की कुल 439 यूनिट बेची गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में टाटा मोटर्स ने सफारी की 346 यूनिट बेची थी। कंपनी ने 2018 में सफारी की 6,138 इकाइयां बेची, जो 2017 की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक थी। टाटा मोटर्स आने वाले कुछ वर्षों में सफारी की नई पीढ़ी को पेश कर सकता है क्योंकि मौजूदा मॉडल आगामी सुरक्षा मानदंडों को पूरा नहीं करेगा।
3 of 6
Tata Safari
Tata Motors ने सफारी के DICOR मॉडल को कुछ साल पहले बंद कर दिया था और अब इसका केवल स्टॉर्म संस्करण ही उपलब्ध है। जिसमें 2.2 एल चार सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। जो 4,000 आरपीएम पर 156 पीएस की पावर और 1,750 आरपीएम से 2,500 आरपीएम पर 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
desert safari dubai
इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सं लैस किया गया है। सफारी देश के सबसे अच्छे ऑफ-रोडर्स गाड़ियों में से एक है। Tata Motors ने 1998 में Safari को पेश किया और 2007 में SUV को एक बड़ा अपडेट मिला, फिर कंपनी ने Safari Storme के लिए नया इंजन और गियरबॉक्स पेश किया, जिसने पहले वाले मॉडल की तुलना में प्रदर्शन में सुधार किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
Tata safari
बता दें, सफारी स्टॉर्म की अगली पीढ़ी ओरियर के ओमेगा प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है।जो लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के डी 8 प्लेटफॉर्म से ली गई है क्योंकि कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे प्लेटफार्मों की संख्या कम करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।