कार खरीदने वालों के लिए यह सबसे अच्छा समय है। फेस्टिव सीजन नजदीक है और ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई शानदार ऑफर्स लेकर आती हैं। यदि आप एक नई बड़ी फैमिली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और फिलहाल आपके पास लोन की ईएमआई भरने के पैसे नहीं हैं तो भी आप कार खरीद सकते हैं। Renault India (रेनो इंडिया) कुछ मॉडल्स पर स्पेशल ‘Buy Now, Pay In 2022’ स्कीम की पेशकश कर रही है। कंपनी की नई स्कीम का लाभ उठाकर आप कंपनी की नई कार अभी खरीद सकते हैं और उसका भुगतान अगले साल 2022 में कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बड़ी कार पर शानदार डिस्काउंट भी मिल रहा है। जिसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं Renault Triber पर मिल रहे खास ऑफर के बारे में।
2 of 7
Renault Triber
- फोटो : Renault
अगर आप रेनो की इस 7-सीटर कार Renault Triber को 30 सितंबर से पहले खरीदते हैं तो मॉडल के हिसाब से डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। रेनो इस कार के दो मॉडल ईयर पर अलग-अलग ऑफर्स दे रही है। यानी 2020 वाली ट्राइबर और 2021 ट्राइबर के ऑफर्स में कुछ बदलाव है।
3 of 7
2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
Triber के 2020 मॉडल की खरीदारी पर कुल 60 हजार रुपये की बचत होगी। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 25 हजार तक का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये बतौर कॉरपोरेट बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
4 of 7
Renault Triber Easy-R AMT
- फोटो : Renault
वहीं Triber के 2021 मॉडल को खरीदने पर 50 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। बाकी सभी ऑफर्स वही रहेंगे, जो 2020 वाले मॉडल को खरीदने पर दिए जा रहे हैं। यानी 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये के कॉरपोरेट बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा Triber पर 75 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है। साथ ही 49,999 रुपये के गिफ्ट बाउचर भी दिए जा रहे हैं।
5 of 7
2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
Renault Triber में 1.0-लीटर 3-सिलिंडर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह कार 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।