{"_id":"5d66157e8ebc3e0168430045","slug":"renault-triber-mpv-to-launch-on-28-august-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Renault Triber MPV कुछ ही देर में होगी लॉन्च, कीमत पर लगेगा बड़ा दाव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Renault Triber MPV कुछ ही देर में होगी लॉन्च, कीमत पर लगेगा बड़ा दाव
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
2019 Renault Triber
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉम्पैक्ट MPV सेगमेंट में Renault अपनी नई एमपीवी Triber को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। माना जा रहा है कि MPV सेगमेंट में यह अब तक की सबसे सस्ती MPV होगी। कंपनी नई Triber के जरिये यूथ को टारगेट करना चाहती है।
CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है Renault Triber
2 of 4
Renault Triber Launch
- फोटो : Renault
Renault की नई Triber CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जोकि हल्का और बेहद मजबूत भी है। अगर साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm और ऊंचाई 1643 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2636 mm दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm का है और वजन 947 kg है।
कॉम्पैक्ट इंजन के साथ
3 of 4
Renault Triber Engine
- फोटो : carwale
Renault Triber में छोटा इंजन मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनी नई Triber में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके आलावा यह 5 स्पीड AMT और मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुक्स स्पेस और फीचर्स
4 of 4
2019 Renault Triber
- फोटो : facebook
नई Renault Triber का डिजाइन बोल्ड और स्पोर्टी होगा। इसमें प्रोजेक्टर लेंस, सिग्नेचर डिजाइन फीचर्स के तौर पर क्रोम सर्किल वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और ब्लैक हेडलैंप मास्क दिया गया है। स्पेस की बात की जाए तो इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। म्यूजिक के लिए इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। Triber में क्लटर-फ्री लेआउट के साथ एक डुअल-टोन थीम केबिन दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।